लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस से इजाजत ना मिलने के बावजूद तय समय पर होगी जिग्नेश मेवाणी की 'युवा हुंकार रैली'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 9, 2018 15:02 IST

'लोकमत न्यूज हिंदी' से फोन पर बातचीत में जिग्नेश मेवाणी के एक करीबी शख्स ने बताया कि रैली रद्द करने की कोई योजना नहीं है। 

Open in App

'जिग्नेश को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी रैली की इजाजत' जैसी खबरों का खंडन करते हुए जिग्नेश मेवाणी के एक करीबी शख्स ने कहा है कि रैली तय समय पर ही होगी। गुजरात से निर्दलीय विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी की 'युवा हुंकार रैली' मंगलवार 12 बजे प्रस्तावित है। लोकमत न्यूज हिंदी से फोन पर बातचीत में जिग्नेश मेवाणी के एक करीबी शख्स ने कहा कि हमें इजाजत मिले या न मिले लेकिन रैली तय समय पर होगी।

जिग्नेश के करीबी ने बताया कि रैली बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से तय समय दोपहर 12 बजे शुरू होगी। कार्यक्रम के मुताबिक यह रैली पार्लियामेंट स्ट्रीट से शुरू होकर पीएमओ पर खत्म होगी। इस दौरान करीब 5 डेलीगेट्स की एक टीम पुलिस की अनुमति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर कई मुद्दों पर बातचीत भी करने का प्रयास करेगी। 

इसके अलावा जिग्नेश ने एक ट्वीट कर साफ कर दिया कि रैली तय समय पर ही होगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, मित्रों कुछ लोग सरकार को अपना ज़मीर बेच रहे है, अफवाह को कुछ कह के खबर बेच रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की ओर से एक बयान में कहा गया है कि अगर जबरदस्ती रैली की गई तो जिग्नेश के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस मामले में डीसीपी दिल्ली से फोन पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कई इलाकों में एहतियातन धारा 144 लगाई गई है।

जिग्नेश मेवाणी ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पर 9 जनवरी को सामाजिक न्याय के लिए 'युवा हुंकार रैली और जनसभा' रैली की घोषणा की है। इस रैली का मकसद देश में दलितों पर हो रहे अत्याचार को बंद करना और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को रिहा करवाना है।

भीमा-कोरेगांव में दलितों के कार्यक्रम के दौरान बीती 1 जनवरी को भड़की हिंसा के बाद जिग्नेश मेवाणी पर गंभीर आरोपों के साथ ही केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 5 जनवरी को दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस कर उन्होंने आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी से देश के दलितों के खिलाफ हो रही हिंसा पर चुप्पी तोड़ने की अपील की थी।

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीदिल्ली पुलिसयुवा हुंकार रैली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा