लाइव न्यूज़ :

कई राज दफन, अंतिम यात्रा पर निकले अमर सिंह, नेताओं, रिश्तेदारों ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: August 3, 2020 13:04 IST

राज्यसभा सांसद अमर सिंह के पार्थिव शरीर को उनके छतरपुर स्थित आवास से श्मशान ले जाया गया। एक अगस्त को सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते, सिंह का अंतिम संस्कार सीमित लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा।सिंह (64) का छह महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और इससे पहले 2013 में उनके गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था। 

नई दिल्लीः विभिन्न दलों के नेताओं, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने राज्य सभा सदस्य अमर सिंह को सोमवार को श्रद्धांजलि दी। सिंह का दो दिन पहले सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को दिल्ली के छतरपुर में उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो दिन पहले उनका सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अंतिम संस्कार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ और उनकी दोनों बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी।

कोरोना वायरस की महामारी की चलते लागू नियमों की वजह से उनका अंतिम संस्कार सीमित लोगों की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर अभिनेत्री से राजनेता बनी जया प्रदा भी मौजूदा रहीं जो उन्हें अपना गॉडफादर मानती हैं।

इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और जया प्रदा उन लोगों में शामिल रहे जिन्होंने पूर्व समाजवादी पार्टी नेता के छतरपुर आवास जाकर सबसे पहले श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सिंह की पत्नी पंकजा सिंह और दोनों बेटियां मौजूद रही।

अमर सिंह का पार्थिव शरीर रविवार शाम को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया था। उल्लेखनीय है कि 64 वर्षीय अमर सिंह का गत छह महीने से सिंगापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था और वर्ष 2013 में उनके गुर्दे का प्रतिरोपण भी हुआ था।

सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार शाम यहां एक चार्टर्ड विमान से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज यहां छतरपुर श्मशान घाट में किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा से राज्यसभा के सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और सिंह को अपना ‘गॉडफादर’ मानने वाली जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता को उनके छतरपुर स्थित फार्महाउस में सबसे पहले पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सिंह की पत्नी पंकजा सिंह और उनकी दोनों बेटियां वहां मौजूद थी। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते, सिंह का अंतिम संस्कार सीमित लोगों की मौजूदगी में किया जाएगा। सिंह (64) का छह महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और इससे पहले 2013 में उनके गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था। 

टॅग्स :अमर सिंहराजनाथ सिंहज्योतिरादित्य सिंधियासमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा