लाइव न्यूज़ :

अंशु प्रकाश मारपीट मामला: AAP के MLA प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट की नोटिस

By स्वाति सिंह | Updated: March 1, 2018 12:07 IST

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट के मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत अर्जी मंगलवार को कोर्ट ने खारिज कर दी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 1 मार्च: मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका सुनवाई पर दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को पुलिस के लिए नोटिस जारी किया है। एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस को 7 मार्च तक नोटिस का जवाब देना हैं।    

यह भी पढ़ें: मारपीट विवाद के बाद केजरीवाल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में शामिल हुए मुख्य सचिव

बता दें कि दिल्ली के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश के साथ कथित तौर पर हुई मारपीट के मामल में आरोपी देवली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत अर्जी मंगलवार को कोर्ट ने खारिज कर दी थी। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि विधायक प्रकाश जारवाल पर आरोप काफी गंभीर हैं। इसके चलते उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है। याचिका में दलील दी गई थी कि जारवाल की पिछले दिनों शादी हुई है इसलिए उन्हे जमानत दे दी जाए। यह दूसरा मौका है जब कोर्ट ने याचिका को खारिज किया है।

यह भी पढ़े-मुख्य सचिव ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी, कहा-मीटिंग में अफसरों पर शारीरिक हमला न हो

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने 19 फरवरी की रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में उनके समक्ष दो विधायकों द्वारा उनके साथ कथित मारपीट की शिकायत की थी,  जिसके बाद दो विधायक को गिरफ्तार किया गया था। इन गिरफ्तारियों में प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने जारवाल को 20 फरवरी और अमानतुल्ला को 21 फरवरी की शाम को गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालअंशु प्रकाश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

राजनीति अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप