लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभाः सीएम केजरीवाल सहित नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, सौरभ भारद्वाज ने ‘बजरंग बली हनुमान’ के नाम पर शपथ ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 14:35 IST

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाई है और चुनाव के बाद यह पहला सत्र है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी शपथ ली। ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने ‘बजरंग बली हनुमान’ के नाम पर शपथ ली और शपथ लेने के बाद ‘जय हनुमान’ का नारा लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देपरंपरागत परिधान पहनकर आए बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने मैथिली भाषा में शपथ ली। अस्थाई विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किये गये मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया।

दिल्ली विधानसभा का तीन दिन का सत्र सोमवार को शुरू हुआ जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य नवनिर्वाचित विधायकों ने सदस्यों के तौर पर शपथ ली।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाई है और चुनाव के बाद यह पहला सत्र है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी शपथ ली। ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने ‘बजरंग बली हनुमान’ के नाम पर शपथ ली और शपथ लेने के बाद ‘जय हनुमान’ का नारा लगाया।

परंपरागत परिधान पहनकर आए बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने मैथिली भाषा में शपथ ली। अस्थाई विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किये गये मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया। आज बाद में नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

इससे पहले आज विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गये बदरपुर से भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी शपथ ग्रहण करने के बाद इकबाल से गले मिले। बिधूड़ी और इकबाल सबसे पहले दिल्ली विधानसभा में 1993 में चुनकर आये थे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा