लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने कहा-आप से गठबंधन नहीं, पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी, बनाया वाररूम

By भाषा | Updated: January 3, 2020 21:10 IST

आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी।

Open in App
ठळक मुद्देवाररूम के उद्घाटन के मौके पर डीपीसीसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस किसी से कोई समझौता नही करेगी।अपने दम पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी।

चोपड़ा ने यह बयान उस वक्त दिया है जब कुछ खबरों में कहा गया है कि चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन कर सकती हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए दोनों पार्टियों में लंबी बातचीत हुई थी, हालांकि सीटों के तालमेल पर बात नहीं बन पाई।

चुनाव के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक वाररूम तैयार किया है। इस वाररूम के उद्घाटन के मौके पर डीपीसीसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस किसी से कोई समझौता नही करेगी और अपने दम पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी।’’

चोपड़ा ने फिर दोहराया कि दिल्ली के सभी बिजली उपभोक्ताओं को 600 यूनिट तक राहत पैकेज दिया जाएगा व शीला दीक्षित पेन्शन योजना के अन्तर्गत पेन्शन राशि को कांग्रेस शासन आने के बाद 5000 प्रति माह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह है दिल्ली में ओल्ड ऐज होम की जरुरत ही न पड़े। दिल्ली में फरवरी की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीकांग्रेसआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा