लाइव न्यूज़ :

आतिशी के खिलाफ ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ वाले पर्चे पर दिल्ली पुलिस को डीसीडब्ल्यू का नोटिस

By भाषा | Updated: May 10, 2019 01:23 IST

पर्चे में आतिशी के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मां के खिलाफ शर्मनाक, अपमानजनक और यौन प्रेरित टिप्पणी की गई।

Open in App

आम आदमी पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार आतिशी मार्लेना के बारे में ‘‘आपत्तिजनक टिप्पणी’’ वाले पर्चे बांटने के सिलसिले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके पूछा है कि क्या उसने इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज की है। बृहस्पतिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में पर्चे को पढ़ते-पढ़ते आतिशी रो पड़ी थीं, जिसके बाद आयोग ने यह नोटिस जारी किया था।

डीसीडब्ल्यू ने कहा, ‘‘पर्चे में आतिशी के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मां के खिलाफ शर्मनाक, अपमानजनक और यौन प्रेरित टिप्पणी हैं। यह कृत्य एक महिला उम्मीदवार के चरित्र और प्रतिष्ठा के विरूद्ध एक गिरी हुई हरकत और स्पष्ट रूप से एक महिला की गरिमा को कलंकित करने वाला है।’’

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) को नोटिस जारी किया। महिला आयोग ने पूछा कि क्या पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है और अगर नहीं तो इसका क्या कारण है और क्या आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उसने पुलिस द्वारा उठाये गये कदमों और जांच की मौजूदा स्थिति की जानकारी मांगी।

डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को 11 मई तक मामले के संबंध में जानकारी देने को कहा है। पूर्वी दिल्ली सीट से आतिशी का मुकाबला भाजपा के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है। आतिशी ने आरोप लगाया कि ये पर्चे निर्वाचन क्षेत्र में गंभीर ने बंटवाये हैं। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों का खंडन किया है। भाषा सुरभि दिलीप दिलीप

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतDelhi MCD bypolls: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली MCD उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें लिस्ट

भारतAAP विधायक पर रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया भागा, सवालों के घेरे में पंजाब पुलिस

भारत2021 में रायबरेली पुलिस के साथ अभद्रता?, दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित, विशेष एमपी-एमएलए अदालत का फैसला

भारतचंडीगढ़ में 'एक और शीश महल' को लेकर BJP क्यों कर रही है केजरीवाल पर हमला?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा