लाइव न्यूज़ :

Delhi News Update: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, सोशल मीडिया पर मसखरी के बाजाय कोरोना वायरस से निपटे

By भाषा | Updated: March 3, 2020 19:21 IST

सोमवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले आने के बाद राहुल गांधी ने यह तंज कसा है। इनमें से एक मामला दिल्ली में सामने आया है। गांधी ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री कार्यालय, अपने सोशल मीडिया खातों के साथ मसखरी करके वक्त बर्बाद करना बंद करें। प्रत्येक भारतीय की कोरोना वायरस चुनौती पर ध्यान दें।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश में आपात हालात हैं। गांधी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच. लूंग के देश के नाम संबोधन का वीडियो ट्वीट किया है।

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले की पुष्टि होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश में आपात हालात हैं।

ऐसे में उन्हें अपने सोशल मीडिया खातों पर ‘‘मसखरी’’ करने से बचना चाहिए। सोमवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले आने के बाद राहुल गांधी ने यह तंज कसा है। इनमें से एक मामला दिल्ली में सामने आया है। गांधी ने ट्वीट किया है, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री कार्यालय, अपने सोशल मीडिया खातों के साथ मसखरी करके वक्त बर्बाद करना बंद करें। प्रत्येक भारतीय की कोरोना वायरस चुनौती पर ध्यान दें।’’

इस संदेश के साथ कि ‘‘ऐसे किया जाता है’’, गांधी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच. लूंग के देश के नाम संबोधन का वीडियो ट्वीट किया है। इसमें लूंग देशवासियों को बता रहे हैं कि कोरोना वायरस से कैसे निपटा जाए। गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के उस ट्वीट पर भी चुटकी ली जिसमें उन्होंने इस रविवार को अपने सभी सोशल मीडिया खातों... फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू्-ट्यूब से दूरी बनाए रखने को कहा था।

मोदी ने मंगलवार को कहा कि महिला दिवस के दिन वह प्रेरणादायी महिलाओं के नाम पर एक दिन के लिए अपने सभी सोशल मीडिया खातों को बंद रखेंगे। उन्होंने लोगों से ऐसी महिलाओं की कहानियां साझा करने का भी अनुरोध किया था। दिन में गांधी ने कहा था कि ‘‘असली नेता’’ इस विषाणु की वजह से देश और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को टालने पर अपना ध्यान पूरी तरह से केंद्रित करेगा।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रत्येक देश के लिए एक ऐसा मौका आता है जब उसके नेताओं की परीक्षा होती है। ‘असली नेता’ अपना पूरा ध्यान भारत और इसकी अर्थव्यवस्था पर विषाणु से उत्पन्न संकट को टालने पर केंद्रित करेगा।’’ कांग्रेस नेता ने 12 फरवरी के ट्वीट को भी टैग किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस हमारे लोगों और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत खतरनाक है। गांधी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। यह बहुत ही कठिन समय है।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोशल मीडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा