लाइव न्यूज़ :

यूपी की 'बस सियासत' में कूदे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रियंका गांधी को दी ये नसीहत

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: May 20, 2020 14:56 IST

शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश में जारी बस पर सियासत के बीच योगी आदित्यनाथ का साथ देते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी को राजनीति के लिए मजदूरों को मोहरा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी के बीच जारी बसों पर सियासत में अब शिवराज सिंह चौहान भी कूदेशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी को अगर मजदूरों की मदद करनी है तो वे पहले मध्य प्रदेश का मॉडल देख लें

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को मजदूरों की मदद के लिए मध्यप्रदेश का मॉडल देखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को मध्य प्रदेश आकर देखना चाहिए कि मजदूरों की मदद कैसी की जाती है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों मजदूरों की मदद को लेकर आमने-सामने हैं. 

इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी योगी आदित्यनाथ के साथ हो गए हैं. उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कांग्रेस महासचिव पर हमला बोला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी अगर आपको सच में श्रमिकों की मदद करनी है, तो मध्य प्रदेश आइए. हमारे यहां की व्यवस्थाएं देखिये, सीखिए उससे आपको मदद मिलेगी. मध्य प्रदेश की धरती पर आपको कोई मजदूर भूखा, प्यासा और पैदल चलता हुआ नहीं मिलेगा, हमने कारगर इंतजाम किए हैं.

 मुख्यमंत्री शिवराज ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अपने और दूसरे राज्यों के श्रमिकों को उनके घरों एवं राज्यों तक पहुंचाने के लिए हम एक हजार से अधिक बसें रोज चलवा रहे हैं. देश के दूसरे राज्यों में फंसे अपने 4.5 लाख मजदूर भाई-बहनों को अब तक ट्रेनों और बसों से उनके घर पहुंचा चुके हैं.  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि प्रियंका गांधी को संकट की इस घड़ी में अपनी निकृष्टतम राजनीति के लिए मजदूरों को मोहरा नहीं बनाएं, उनकी हाय लगेगी. उनके साथ-साथ यह देश और दुनिया भी आपकी कथनी और करनी में अंतर को साफ-साफ देख रहा है. छल नहीं, सेवा कीजिए, यही सच्ची राजनीति है.

टॅग्स :कोरोना वायरसशिवराज सिंह चौहानप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा