लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख के पार, गायब हुई मोदी सरकार: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: August 7, 2020 10:51 IST

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले गुरुवार को 20 लाख के पार पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देयह लगातार नौवां ऐसा दिन है जब संक्रमण के 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस केसों की संख्या के मामले में भारत दुनिया भर में तीसरे नंबर पर है

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख से अधिक हो जाने को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि अब सरकार गायब हो गई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ 20 लाख का आंकड़ा पार, ग़ायब है मोदी सरकार।’’ कांग्रेस नेता ने 17 जुलाई का अपना एक ट्वीट रीट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इसी गति से मामले बढ़ते रहे तो 10 अगस्त तक संक्रमण के मामले 20 लाख को पार कर जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के रिकॉर्ड 62,538 मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 20,27,074 पर पहुंच गई और 886 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 41,585 हो गई।  स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल मामले 20,27,075 हो गए हैं। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 6,07,384 है। वहीं, 13,78,106 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

कोरोना टेस्ट की बात करें तो अब तक देश में 2,27,24,134 सैंपल की जांच हो चुकी है। ये आंकड़े 6 अगस्त तक के हैं। इसकी जानकारी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से दी गई। आईसीएमआर ने बताया कि कल 6 अगस्त को 5,74,783 सैंपल की जांच हुई।

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा