लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 23 असंतुष्ट नेता संगठन में चुनाव कराने पर अड़े, समझाने की कोशिश नाक़ाम

By शीलेष शर्मा | Updated: December 29, 2020 21:03 IST

महासचिव के सी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी ने गुलाम नबी आज़ाद से तीन दौर की बातचीत करने के बाद सोनिया गाँधी को बातचीत का ब्योरा सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देनेताओं की माँग है कि कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव हो, संसदीय बोर्ड का गठन हो। सोनिया गाँधी ने के सी वेणुगोपाल और अम्बिका सोनी को यह ज़िम्मेदारी सौंपी थी।बातचीत का कोई हल निकलता न देख इन दोनों नेताओं ने नेतृत्व के सामने हाथ खड़े कर दिये हैं। 

नई दिल्लीः कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले नेताओं को समझाने की पार्टी नेतृत्व की कोशिश अभी तक सफल होती नहीं दिख रही है।

 

यह संकेत उस समय मिले जब पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी ने गुलाम नबी आज़ाद से तीन दौर की बातचीत करने के बाद सोनिया गाँधी को बातचीत का ब्योरा देते हुये साफ़ किया कि ग्रुप 23 के नेता अपनी माँगों से टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। दरअसल इन नेताओं की माँग है कि कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव हो, संसदीय बोर्ड का गठन हो। 

उल्लेखनीय है कि सोनिया गाँधी ने के सी वेणुगोपाल और अम्बिका सोनी को यह ज़िम्मेदारी सौंपी थी  कि वह गुलामनबी आज़ाद और ग्रुप 23 के नेताओं से बात कर आंतरिक गतिरोध को समाप्त कराने की कोशिश करें लेकिन बातचीत का कोई हल निकलता न देख इन दोनों नेताओं ने नेतृत्व के सामने हाथ खड़े कर दिये हैं। 

ग्रुप 23 के कुछ नेताओं की नाराज़गी आज उस समय फूट पड़ी जब किसान आंदोलन पर पार्टी की बात रखने के लिये राजीव शुक्ला को मीडिया से बात करने के लिये भेजा। ग्रुप 23 के एक वरिष्ठ नेता ने टिप्पणी की कि जो व्यक्ति अंबानी की नुमाइंदगी करता हो उससे किसानों के आंदोलन पर मीडिया से बात करने को भेजा जा रहा है ,इससे पार्टी की कार्यशैली पता चलती है ,इसी कारण पार्टी में चुनाव कराने की माँग उठाई जा रही है। 

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा