लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह का हमला, कहा- मोदी जी का अहंकार इसी प्रकार रहा तो देश भी तबाह होने से नहीं बचेगा, भागवत जी इन्हें नियंत्रित करो

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 2, 2020 11:17 IST

दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अहं और अहंकार ने रावण की लंका जला दी और दुर्योधन के अहं और अहंकार ने महाभारत का युद्ध करा दिया। यही अहम और अहंकार उनमें नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो ट्वीट किया है।उन्होंन इसी वीडियो के जरिए पीएम मोदी पर हमला किया है।

भोपालः जहां एक ओर गुरुवार को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट का विस्तार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मशहूर कवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियां पढ़ीं थीं।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अहम और अहंकार ने रावण की लंका जला दी और दुर्योधन के अहं और अहंकार ने महाभारत का युद्ध करा दिया। यही अहम और अहंकार आज मोदी जी में नजर आ रहा है। यदि मोदी जी का अहम दंभ और अहंकार इसी प्रकार रहा तो हमारा देश भी तबाह होने से नहीं बचेगा। मोहन भागवत जी जरा मोदी जी को नियंत्रित करो।' 

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने चीनी सेना के कथित तौर पर लद्दाख के भारतीय इलाके में घुसने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए सिंह ने कहा था कि यहां तक कि रक्षा मंत्री एवं विदेश मंत्री ने कहा है कि चीनी सेना भारतीय इलाके में घुसी है। लद्दाख के गलवान घाटी में 20 सैन्यकर्मियों के शहीद होने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने बताया था, 'सेना के अधिकारी भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि ऐसी घटना हुई थी। 20 लोग (जवान) शहीद हुए हैं। अधिकारियों सहित भारतीय सेना के 10 जवानों को चीनी सेना ने बंधक बना लिया था और बाद में छोड़ दिया। लेकिन प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कुछ नहीं हुआ। अब सवाल उठता है कि कौन सही बोल रहा है?' 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहनरेंद्र मोदीकांग्रेसप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा