लाइव न्यूज़ :

रेल हादसे में मारे गए प्रवासी श्रमिकों ने मध्य प्रदेश वापस आने के लिए पास मांगे थे: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 9, 2020 17:18 IST

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में ट्रेन की चपेट में आने के कारण मारे गए 16 प्रवासी कर्मियों ने घर वापस आने के लिए राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार से 15 दिन पहले पास मांगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में विपक्षी कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा किट्रेन की चपेट में आने के कारण मारे गए 16 प्रवासी कर्मियों ने घर वापस आने के लिए राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार से 15 दिन पहले पास मांगे थे।अब तक 11 विशेष ट्रेन श्रमिकों के लिए चलाई गई हैं और 10 और विशेष ट्रेन शनिवार को अलग-अलग स्थानों से श्रमिकों को लेकर मध्य प्रदेश आ रही हैं।

भोपाल:मध्य प्रदेश में विपक्षी कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में ट्रेन की चपेट में आने के कारण मारे गए 16 प्रवासी कर्मियों ने घर वापस आने के लिए राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार से 15 दिन पहले पास मांगे थे, लेकिन प्रशासन ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया था। इस बीच, मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न प्रांतों में रह रहे मध्य प्रदेश के प्रवासी लोगों से धैर्य के साथ वहीं रहने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनके वापस आने की व्यवस्था कर रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक 11 विशेष ट्रेन श्रमिकों के लिए चलाई गई हैं और 10 और विशेष ट्रेन शनिवार को अलग-अलग स्थानों से श्रमिकों को लेकर मध्य प्रदेश आ रही हैं। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों से कहा, ‘‘उन्हें धैर्य रखना चाहिए और पैदल यात्रा नहीं करें। वे राज्य नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर अपना पंजीयन करायें। हम आपको प्रदेश में वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

’’ मुख्यमंत्री ने बताया कि लॉकडाउन के बाद अब तक 1.25 लाख प्रवासियों को वापस लाया गया है। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों से कहा कि वे अपनी वापसी के लिए फोन नं 0755-2411180 पर पंजीयन करावायें। वहीं, प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘ट्रेन हादसे में मारे गए मजदूरों ने लगभग 15 दिन पहले प्रदेश सरकार से पास मांगा था।

अगर पास जारी किए गए होते, तो इन 16 जिंदगियों को बचाया जा सकता था। शिवराज जी, ये मौतें जंगल राज का परिणाम है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्रेन हादसे में घायल हुए एक मजदूर का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश के 16 मजदूर ट्रेन से कुचल कर मर गये। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कल ही शिवराज सिंह चौहान से प्रश्न किया था “क्या इन मज़दूरों का पंजीयन हुआ था? यदि हुआ था तो मध्य प्रदेश सरकार ने क्या इंतज़ाम किया?” हक़ीक़त ख़ुद बचे हुए मज़दूर से सुनिए।’’ संलग्न वीडियो में घायल मजदूर धीरेन्द्र सिंह यह दावा करते सुनाई दे रहा है कि उन्होंने मध्यप्रदेश में अपने संबंधित जिलों में वापसी के लिए आवेदन किया था।

सिंह ने इसके बाद ट्वीट किया, ‘‘अब धीरेंद्र सिंह के बयान से साबित हो गया कि मध्य प्रदेश सरकार की लापरवाही एवं अकर्मण्यता के कारण इन मज़दूरों की जान गयी।’’ कांग्रेस के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ‘‘ जब प्रदेश सरकार ने प्रवासी लोगों को वापस लाने की व्यवस्था करने की घोषणा की है तो कांग्रेस को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। प्रवासियों के पंजीयन के बाद प्रदेश सरकार उन्हें परिवहन की व्यवस्था करने के बाद बोर्डिंग के समय और स्थान के बारे में जानकारी के लिए एसएमएस भेज रही है।

 शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रवासी को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। भुसावल की ओर पैदल आ रहे ये मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालरेल हादसाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा