लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के बागी विधायक एन धनवेलू निलंबित, पुडुचेरी में नारायणसामी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे

By भाषा | Updated: January 16, 2020 12:57 IST

पीडब्ल्यूडी मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष ए नमास्सिवायम ने यहां आनन फानन में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि धनवेलू ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल थे और उन्होंने पार्टी अनुशासन के मूलभूत सिद्धांतों का उल्लंघन किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीसीसी नेता ने कहा, ‘‘आला कमान की सिफारिश पर धनवेलू को निलंबित किया गया है।’’ धनवेलू को कारण बताओ नोटिस का जवाब एक सप्ताह में देने को कहा गया है।

पुडुचेरी में कांग्रेस के बागी विधायक एन धनवेलू को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने के आरोपों के कारण पार्टी से बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया।

पीडब्ल्यूडी मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष ए नमास्सिवायम ने यहां आनन फानन में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि धनवेलू ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल थे और उन्होंने पार्टी अनुशासन के मूलभूत सिद्धांतों का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा कि विधायक को ‘तत्काल प्रभाव’ से निलंबित किया जाता है। ‘‘धनवेलू की पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में’’ कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अवगत कराने के बाद नमास्सिवायम मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के साथ बुधवार को दिल्ली से लौटे थे।

पीसीसी नेता ने कहा, ‘‘आला कमान की सिफारिश पर धनवेलू को निलंबित किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि धनवेलू को कारण बताओ नोटिस जारी करके उनसे अपना जवाब देने को कहा जाएगा जिसके बाद पार्टी की अनुशासन समिति आगे की कार्रवाई करेगी।

धनवेलू को कारण बताओ नोटिस का जवाब एक सप्ताह में देने को कहा गया है। नमास्सिवायम ने आरोप लगाया कि धनवेलू विपक्षी एआईएनआरसी और भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे थे।

धनवेलू ने केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर हाल में गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने उपराज्यपाल किरण बेदी से भी उनके कार्यालय में मुलाकात की थी और उन्हें मुख्यमंत्री एवं उनके कैबिनेट सहयोगियों के कथित ‘‘भ्रष्टाचार और घोटालों’’ के बारे में बताया था।

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि क्या धनवेलू को विधायक के तौर पर अयोग्य करार दिया जाएगा, उन्होंने कहा, ‘‘धनवेलू को भेजे गए कारण बताओ नोटिस का जवाब आने का इंतजार कीजिए।’’

टॅग्स :कांग्रेसपुडुचेरीवी नारायणस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एआईडीएमकेसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा