लाइव न्यूज़ :

भारत चीन से कैसे निपटे, राहुल गांधी सोशल मीडिया पर आज 10 बजे करेंगे चर्चा

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 23, 2020 07:09 IST

भारत और चीन की सेनाओं के बीच बीते आठ सप्ताह से पूर्वी लद्दाख में विभिन्न स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है। हालांकि, अब सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। यह गतिरोध 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद और बढ़ गया था, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस झड़प में चीनी सेना को भी नुकसान की खबरें हैं जिसने अब तक इसका ब्योरा नहीं दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ये लाइव वीडियो ट्विटर, फेसबुक, यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर सुबह 10 बदे देख सकते हैं।राहुल गांधी इससे पहले दो बार 17 और 20 जुलाई को भारत-चीन गतिरोध पर चर्चा कर चुके हैं।

नई दिल्ली: भारत-चीन को लेकर मई महीने से गतिरोध जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज (23 जुलाई) को सोशल मीडिया पर चीन को लेकर चर्चा करेंगे। इस चर्चा का विषय होगा, भारत चीन से कैसे निपटे। कांग्रेस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। चीन की विस्तारवादी नीति का भारत कैसे जवाब दे, चीन के साथ सीमा विवाद पर भारत कैसे डील करे, ऐसे कई सारे अहम सवालों पर राहुल गांधी चर्चा करेंगे। 

राहुल गांधी के इस वीडियो संवाद को उनके ट्विटर अकाउंट, फेसबुक, यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर सुबह 10 बजे देखा जा सकता है। कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी सूचना दी है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है, भारत चीन से कैसे निपटे? देखिए राहुल गांगी की वीडियो सीरीज की तीसरी कड़ी। सुबह 10 बजे। कांग्रेस ने इसे सत्य का सफर नाम दिया है। 

राहुल गांधी पहले भी दो बार रख चुके हैं चीन पर अपनी राय 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इससे पहले 17 और 20 जुलाई को चीन और भारत गतिरोध पर चर्चा कर चुके हैं। 17 जुलाई को राहुल गांधी ने कहा था कि चीन भारत की सीमा में अतिमक्रमण इसलिए कर पा रहा है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों ने भारत को कमजोर कर दिया है। राहुल गांधी ने 17 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी को चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर जिम्मेदार ठहराया था।

वहीं 20 जुलाई को चीन पर किए चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि यह कोई आम सीमा विवाद नहीं है। उन्होंने कहा था कि उनकी सबसे बड़ी चिंता है कि चीन आज हमारे इलाके में घुसकर बैठे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि चीन बिना किसी रणनीतिक सोच के कोई कदम नहीं उठाता। चीन के दिमाग में दुनियाभर का नक्शा खिंचा हुआ है, वह उसी हिसाब से उसे आकार देना चाहता है। 

राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे- ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने भारत की जमीन छीन ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख गतिरोध को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा था कि ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते चीन ने भारत की जमीन ''छीन'' ली। राहुल गांधी ने कहा था, ''ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र जमीन को चीन ने छीन लिया?'' 

राहुल गांधी लद्दाख में गतिरोध को लेकर मोदी और उनकी सरकार पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत की जमीन चीन के ''हवाले'' करने का भी आरोप लगाया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसचीनलद्दाखनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा