लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच राहुल गांधी का ट्वीट, एमएसएमई के लिए प्रोत्साहन पैकेज को लेकर जनता से मांगे सुझाव

By भाषा | Updated: April 22, 2020 13:03 IST

कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच राहुल गांधी ने बुधवार को एक ट्वीट कर जनता से आर्थिक पैकेज को लेकर सुझाव मांगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट कर जनता से एमएसएमई को लेकर आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के बारे में सुझाव मांगा हैराहुल गांधी ने कहा- कोविड-19 ने हमारे एमएसएमई क्षेत्र को तबाह कर दिया है

कांग्रेस ने कोरोना संकट के कारण मुश्किल का सामना कर रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए जरूरी आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के संदर्भ में लोगों से सुझाव मांगे हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा, 'कोविड-19 ने हमारे एमएसएमई क्षेत्र को तबाह कर दिया है। कांग्रेस पार्टी को आपकी मदद की जरूरत है। एमएसएमई क्षेत्र के लिए आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज को लेकर अपने सुझाव और विचार दीजिए।’ 

कांग्रेस ने लोगों के सुझाव मंगाने के लिए एक वेबसाइट ‘वायस ऑफ एमएसएमई डॉट इन’ तैयार की है। गांधी ने कहा कि लोग इस वेबसाइट अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सुझाव एवं विचार दे सकते हैं।

इससे पहले सोमवार को भी कांग्रेस ने कहा था कि वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई), प्रवासी मजदूरों और कृषि उपज की खरीद में किसानों को राहत देने के लिए जल्द ही केंद्र को अपनी सिफारिश भेजेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस सलाहकार समूह की बैठक के बाद तब पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा था कि सरकार को सभी जनधन, किसान सम्मान और पेंशन योजनाओं से जुड़े खातों में 7500 रुपये डालने चाहिए। 

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा