नई दिल्ली, 12 फरवरी. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत के सेना वाले बयान पर अब राजनीति होने लगी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोहन राव भागवत के सेना वाले बयान को उसे हर भारतीय और तिरंगे का अपमान बताया है। राहुल ने कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि RSS चीफ मोहन भागवत का यह बयान भारतियों के लिए अपमान है। खासकर उनके लिए जो अपने देश के लिए शहीद हो जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे तिरंगे का भी अपमान है, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे शहीदों और सेना का अपमान करने के लिए मोहन भागवत को शर्म आनी चाहिए। हालांकि बयान पर बढ़ते विवाद के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने कहा है कि मीडिया उनके भाषण को गलत तरीके से पेश कर रही है। मोहन भागवत ने अपने बयान में ऐसा कुछ भी नहीं कहा था, जिससे कि भारतीय और देश की सेना का अपमान हो।