लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के लोग झुकने वाले नहीं हैं और हर वे दमन का सामना करेंगेः राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 14:12 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''उप्र की भाजपा सरकार बेटियों पर अत्याचार करने वाले के तो साथ खड़ी है और विरोध कर रहे कांग्रेसजन को हिरासत में ले रही है। मगर संघर्ष की इस राह में हमारे साथी सड़कों पर डटे रहेंगे।हर दमन का सामना करेंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस चिन्मयानंद मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस शाहजहांपुर से लखनऊ तक 30 सितम्बर से पदयात्रा निकालने रही है।यात्रा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और शाहजहांपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा को नजरबंद कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के लोग झुकने वाले नहीं हैं और हर वे दमन का सामना करेंगे। उनका यह बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा से पहले उसके कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''उप्र की भाजपा सरकार बेटियों पर अत्याचार करने वाले के तो साथ खड़ी है और विरोध कर रहे कांग्रेसजन को हिरासत में ले रही है। मगर संघर्ष की इस राह में हमारे साथी सड़कों पर डटे रहेंगे।हर दमन का सामना करेंगे।''

गौरतलब है कि कांग्रेस चिन्मयानंद मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस शाहजहांपुर से लखनऊ तक 30 सितम्बर से पदयात्रा निकालने रही है। इस यात्रा से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और शाहजहांपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा को नजरबंद कर दिया गया है और पार्टी विधानमंडल दल के नेता समेत 82 पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर अपने कॉलेज में पढ़ रही कानून की छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता को भी गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा