लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर चुनाव में मिली हार पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट, कहा- 'कांंग्रेस पार्टी जनादेश का सम्मान करती है'

By भारती द्विवेदी | Updated: March 5, 2018 16:49 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट के आखिर में कांग्रेस के सारे कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए शुक्रिया कहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मार्च: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इटली से वापस आ गए हैं। भारत पहुंचकर राहुल ने पूर्वोत्तर चुनाव नतीजों पर अपनी बात रखी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा- 'कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में मिली जनादेश का सम्मान करती है। हम नार्थ-ईस्ट में फिर से पार्टी को मजबूत करने और लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे।' राहुल गांधी ने ट्वीट के आखिर में कांग्रेस के सारे कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए शुक्रिया कहा है।

एक मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने इटली गए थे। जाने से पहले राहुल ने ट्वीट किया था और लिखा था- 'मेरी नानी 93 साल की हैं। वो दुनिया की सबसे दयालु महिला हैं। मैं इस बार होली की छुट्टी उनके साथ मना कर उन्हें सरप्राइज देना चाहता हूं। मैं उन्हें गले लगाने तक का इंतजार नहीं कर सकता हूं।' 

पूर्वोत्तर चुनाव के रिजल्ट आने के बाद बीजेपी के नेता समेत लोगों ने भी राहुल गांधी के इस दौरे का मजाक बना रहे हैं। चुनाव नजीतों के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉफ्रेंस किया था, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि 'मुझे व्हाट्सऐप पर मैसेज आया है कि इटली में चुनाव है।'

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्वोत्तर में कांग्रेस की खराब दशा पर कहा कि राहुल गांधी नॉन-सीरियल लीडर हैं। उनके ऊपर राजनीति थोपी गई है। वो जनता के नेता नहीं हो सकते हैं। वहीं राहुल के ट्वीट का ट्विटर यूजर्स भी खूब मजाक बनाया था।

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018मेघालय विधानसभा चुनाव 2018नागालैंड विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा