लाइव न्यूज़ :

मणिशंकर अय्यर को कांग्रेस से निकालने के लिए पार्टी नेता लिखेगा राहुल को लेटर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 13, 2018 18:50 IST

हनुमंत राव ने कहा है कि वह मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निष्कासित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखेंगे।

Open in App

अपने विवादित बयान को लेकर पहले ही कांग्रेस से निलंबित कर दिए गए वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर को अब पार्टी से ही बाहर निकालने के स्वर तेज हो रहे हैं। दरअसल कांग्रेस नेता वी हनुमंत राव ने भारत-पाक वार्ता पर दिए विवादित बयान के बाद कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कांग्रेसी नेता वी हनुमंत राव ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए मणिशंकर अय्यर को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है।

इस मामले में हनुमंत राव ने कहा है कि वह मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निष्कासित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखेंगे। बता दें कि इससे पहले मणिशंकर अय्यर ने 'पाकिस्तान प्रेम' को लेकर अपने बयान में कहा, मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं वैसे ही जैसे मैं भारत से प्यार करता हूं। भारत को भी अपने पड़ोसी से प्यार करना चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान बातचीत के रास्ते खोलकर रखना चाहता है इसपर उन्हें गर्व भी है, लेकिन भारत सरकार ऐसा नहीं कर रही जिसका उन्हें दुख है। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तानी ऑडियंस ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।

बता दें कि तीन बार सांसद रह चुके मणिशंकर अय्यर ने इससे पहले गुजरात चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। अय्यर ने कहा था, 'मोदी नीच किस्म के आदमी हैं, जिन्हें सभ्यता नहीं है।' जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। वहीं 2014 के चुनावों के दौरान अय्यर ने बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को 'चाय वाला' कह कर संबोधित किया था।  

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गाँधीइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा