लाइव न्यूज़ :

कांग्रेसी नेता संदीप दीक्षित बोले, सरकार का 'नाटकीय प्रदर्शन' है सर्जिकल स्ट्राइक, इसका कोई असर नहीं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 1, 2018 17:33 IST

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के बस में है कि सेनाओं को सुरक्षित रख सकें।

Open in App

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'एक बात तो साबित हो गई है कि सरकार की नीति, खासकर सर्जिकल स्ट्राइक के जो नाटकीय प्रदर्शन रहे हैं उसका कोई असर नहीं हो पाया। हमें दूसरे तरीके से सोचना पड़ेगा और मुझे नहीं लगता कि सरकार के बस में है कि सेनाओं को सुक्षित रख सकें।' उनके इस बयान पर विवाद बढ़ना शुरू हो गया है। संदीप दीक्षित इससे पहले भी सेना से जुड़े विवादास्‍पद बयान दे चुके हैं, जिससे उनकी खुद की पार्टी ने किनारा कर लिया था।

सर्जिकल स्ट्राइक को बताया नाटकीय

29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने एलओसी पारकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। उड़ी में सैन्‍य अड्डे पर आतंकी हमले के बाद भारतीय जांबाजों ने पाकिस्‍तान में घुसकर आतंकियों के लांचिंग पैड को तबाह कर दिया था। इसमें गुलाम कश्‍मीर में सक्रिय आतंकियों को काफी नुकसान पहुंचाया गया था। हालांकि पाकिस्तान ने ऐसे किसी स्ट्राइक से इनकार किया था लेकिन भारतीय सेना मजबूती से अपनी बात रख रही है। संदीप दीक्षित ने इसे नाटकीय प्रदर्शन बताया है। उनका कहना है कि सेना की सुरक्षा सरकार के बस के बाहर की लग रही है।

विवादास्पद बयानों का सिलसिला जारी

संदीप दीक्षित इससे पहले भी विवाद भरे बयान देते रहे हैं। जून 2017 में उन्होंने सेनाध्यक्ष की तुलना 'गली के गुंडो' से कर डाली थी। दीक्षित के इस बयान से कांग्रेस ने भी किनारा कर लिया था। पिछले दिनों कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया।

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकसंदीप दीक्षितभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

राजनीति अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल