लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सरकार ने देश को बांटने का काम किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2019 16:43 IST

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर निशाना साधाउन्होंने युवाओं से वादा किया कि रोजगार के दो करोड़ अवसर सृजित किए जाएंगे

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसने उन लोगों के साथ विश्वासघात किया, जिनके वोट की बदौलत वह (भाजपा) सत्ता में आई थी।

प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि राजग सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, “यह मेरा देश है, ये पहाड़ियां मेरा देश है, उत्तर प्रदेश में गेहूं के खेत मेरा देश हैं। तमिलनाडु, गुजरात, पूर्वोत्तर मेरा देश है...लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है।”

सत्ता में आई, उसने लोगों से विश्वासघात करना शुरू कर दिया

उन्होंने आरोप लगाया, “पांच साल पहले, एक सरकार (भाजपा नीत राजग) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। हमारे देश के लोगों ने अपने पूरे विवेक के साथ उनमें अपना भरोसा जताया था। लेकिन जिस क्षण से वह सत्ता में आई, उसने लोगों से विश्वासघात करना शुरू कर दिया।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्होंने (भाजपा नीत सरकार ने) किसानों से उनकी आय दोगुनी करने का वादा किया। उन्होंने युवाओं से वादा किया कि रोजगार के दो करोड़ अवसर सृजित किए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद, वे भूल गए कि उन्हें सत्ता में लेकर कौन आया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि वह (भाजपा) यह मानने लगी कि सत्ता उसके पास है और यह लोगों के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस बात का पहला संकेत तब मिला, जब इसके (भाजपा के) अध्यक्ष ने कहा कि 15 लाख रुपये का वादा महज चुनाव की खातिर था। प्रियंका ने दावा किया, “उन्होंने (भाजपा अध्यक्ष ने) कहा कि यह एक जुमला था।”

अपने भाई राहुल गांधी के लिए यहां चुनाव प्रचार करने आईं प्रियंका ने कहा कि वह (राहुल) लोकतंत्र और भाषा एवं संस्कृति में अभिव्यक्ति में दिल से भरोसा करते हैं। उन्होंने अपने भाई, उनके जीवन, उनकी शिक्षा, अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और अपने पिता राजीव गांधी के बारे में भावुक भाषण भी दिया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेराला लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसप्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा