लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के बड़े नेता का बयान, कहा- राज बब्बर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से नहीं दिया है इस्तीफा

By भारती द्विवेदी | Updated: March 21, 2018 17:42 IST

प्रमोद तिवारी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जो कल से ये दावा कर रही हैं कि राज बब्बर ने इस्तीफा दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 मार्च: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी राज बब्बर के इस्तीफे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है, 'मैं इस मुद्दे को साफ कर देना चाहता हूं कि राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया है।' कल से मीडिया ये खबर चला रही थी कि राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रमोद तिवारी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है।

कल देर रात ये खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा था कि ऐसा मिशन 2019 की तैयारी के चलते किया गया है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बब्बर के बाद अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। वहीं अब तक इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनका इस्तीफा पार्टी ने मंजूर किया है या नहीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा हो सकता है। हालांकि राहुल गांधी की ओर से युवा पीढ़ी को नेतृत्व को कमान सौंपे जाने की उम्मीद है, लेकिन प्रदेश का नेतृत्व कौन करेगा इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान ही तय करेगी।  

टॅग्स :राज बब्बरकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा