लाइव न्यूज़ :

लोकपाल नियुक्ति की बैठक में नहीं पहुँचे कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पीएम नरेंद्र मोदी खत को लिखकर बताई वजह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 1, 2018 12:59 IST

खड़गे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा कि वह लोकपाल नियुक्ति के होने वाली चुनाव समिति की बैठक में स्पेशल आमंत्रित सदस्य के रूप में हिस्सा नहीं लेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 1 मार्च: लोकपाल की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार के निमंत्रण को कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ठुकरा दिया। बता दें कि 5 मार्च से संसद का बजट सत्र का दूसरा भाग शुरू होने वाला है। खड़गे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा कि वह लोकपाल नियुक्ति के होने वाली चुनाव समिति की बैठक में स्पेशल आमंत्रित सदस्य के रूप में हिस्सा नहीं लेंगे।   

केंद्र सरकार ने खड़गे को लोकपाल चयन समिति की होने वाली बैठक में नेता प्रतिपक्ष की जगह स्पेशल आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया था।   कांग्रेस नेता खड़गे ने पीएम मोदी पर चिट्ठी लिखा है कि सरकार विपक्ष की बात नहीं सुनती है।   इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि विपक्ष को अपनी बात कहने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर जो रिकॉर्ड है वह बताता है कि वह लोकपाल जैसी संस्था के बारे में सीरियस नहीं हैं।   

खड़गे ने आने लिखा, 'इन परिस्थितियों में लोकपाल अधिनियिम 2013 की पवित्रता को बनाए रखने के लिए मुझे विशेष आमंत्रित व्यक्ति के निमंत्रण को जरूर अस्वीकार करना चाहिए, क्योंकि मौजूदा प्रक्रिया ने एक प्रवित्र कार्यपद्धति को राजनीतिक उपस्थिति मात्र तक सीमित कर दिया है।  ' बता दें कि लोकपाल बिल को 13 दिसंबर 2013 को राज्यसभा में पेश किया गया था, जो 17 दिसंबर 2013 को पारित हो गया था।   उस वक्त पीएम मोदी बतौर गुजरात सीएम ने ट्वीट किया था कि यह बिल सुषमा स्वराज और अरुण जेटली की वजह से हुआ है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज