लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह, धरने पर बैठते ही पुलिस ने लिया हिरासत में

By गुणातीत ओझा | Updated: March 18, 2020 11:17 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह बेंगलुरु के रमाडा होटल में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रह रहे विधायकों से दिग्विजय सिंह को मुलाकात नहीं करने दी गई

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में बागी कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में लियादिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलिस विधायकों से मुलाकात नहीं करने दे रही है और कह रही है कि उनकी सुरक्षा को खतरा है

बेंगलुरुः मध्य प्रदेश में सियासी उठक-पटक के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिग्विजय सिंह बेंगलुरु में कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने गए थे। उन्हें होटल में मौजूद बागी विधायकों से मुलाकात नहीं करने दिया। इसके विरोध में वे धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बेंगलुरु के रमाडा होटल में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रह रहे विधायकों से दिग्विजय सिंह को मुलाकात नहीं करने दी गई। दिग्विजय ने कहा, 'मैं मध्य प्रदेश से कांग्रेस का राज्यसभा उम्मीदवार हूं। 26 मार्च को वोटिंग होनी है। मेरे विधायकों को यहां रखा गया है। वह मुझसे बात करना चाहते हैं। लेकिन उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए हैं।'

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि पुलिस विधायकों से मुलाकात नहीं करने दे रही है और कह रही है कि उनकी सुरक्षा को खतरा है। होटल के बाहर पार्टी समर्थकों के साथ धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसमध्य प्रदेशज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा