लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकार देने का वादा करने जा रही कांग्रेस

By शीलेष शर्मा | Updated: March 16, 2019 08:17 IST

रोजगार के सवाल पर व्यापक रोशनी डाली गयी है तथा यह भी साफ किया गया है कि किस तरह देश को सशक्त बनाया जाए. पार्टी ने आतंरिक सुरक्षा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लिए व्यापक नीति और व्यापक सोच को शामिल करते हुए कश्मीर को लेकर हल खोजने और बातचीत के रास्ते से समस्या को सुलझाने की बात कही है।

Open in App

न्यूनतम आमदनी की गारंटी, सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने का वादा करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के घोषणा पत्र में यह वादा भी करने जा रही है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर स्वास्थ्य देखभाल का अधिकार कांग्रेस की सरकार देगी।

कांग्रेस की चुनौतियां 

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी द्वारा तैयार किए जा रहे घोषणा पत्र में युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए आरक्षण, दलितों और आदिवासियों के लिए विशेष योजनाएं, किसानों के संक़ट से निपटने के लिए दूरगामी योजनाएं और बेहतर संसाधन जुटाने का वादा करने के साथ-साथ सूचना के अधिकार की तरह कांग्रेस मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने का वादा भी अपने घोषणा पत्र में करने  जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्षेत्रीय मुद्दों को भी व्यापक स्तर पर शामिल किया गया है, जिनमें अलग-अलग राज्यों से जुड़ी समस्याओं का समावेश होगा। 

रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा

रोजगार के सवाल पर व्यापक रोशनी डाली गयी है तथा यह भी साफ किया गया है कि किस तरह देश को सशक्त बनाया जाए. पार्टी ने आतंरिक सुरक्षा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लिए व्यापक नीति और व्यापक सोच को शामिल करते हुए कश्मीर को लेकर हल खोजने और बातचीत के रास्ते से समस्या को सुलझाने की बात कही है।

प्राप्त संकेतों के अनुसार भ्रष्टाचार सहित सभी मुद्दे पार्टी के घोषणा पत्र का हिस्सा होगें। यह घोषणा पत्र तैयार होने के अंतिम चरण में है और जल्दी ही इसे पार्टी सार्वजनिक करने की तैयारी में है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा