लाइव न्यूज़ :

'राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चयन विधायकों की राय से होगा, 160 सीटों पर जीतेगी पार्टी'

By अनुभा जैन | Updated: November 2, 2018 19:21 IST

पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ कर यहां 160 सीटों पर जीतेगी। इस बार जनता भाजपा को राजस्थान से उखाड़ फेकेगी।

Open in App

राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चयन विधायकों की राय से ही होगा। एकराय नहीं होने पर कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान में सीएम पद के लिये चेहरा घोषित नहीं किया है। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला का जो यहां प्रेस वार्ता के दौरान रूबरू हुये। शुक्ला ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ कर यहां 160 सीटों पर जीतेगी। इस बार जनता भाजपा को राजस्थान से उखाड़ फेकेगी। शुक्ला ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने राजस्थान को बीमारू राज्य बना प्रदेश को तीन लाख करोड़ रुपये कर्ज में धकेल दिया है। उसके बावजूद भाजपा राज्य में विकास की बातें कर रही है। उन्होंने कहा, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑलय 120 डॉलर प्रति बैरल होता था, तब भी यूपीए सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत को नियंत्रण में रखा, लेकिन जब 35 डालर प्रति बैरल क्रूड आयल हो गया, तब भी भाजपा सरकार ने कीमतें कम नहीं की। 

शुक्ला ने आगे कहा कि प्रदेश और देश में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश सरकार 15 लाख युवाओं के रोजगार देने के वादे को पूरा नहीं कर सकी। राजस्थान में घोटालों की लंबी फेहरिस्त है, जिसमें सबसे उपर रफैल स्कैम, बजरी घोटाला, जलदाय, एनएचएम, लहसुन सहित न जाने क्या-क्या घोटाले हुये।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा