लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की PM मोदी को चुनौती, कहा-BJP नेताओं के घरों की आयकर विभाग से कराएं जांच

By भाषा | Updated: May 9, 2018 23:34 IST

सुरजेवाला ने सवाल किया कि आयकर विभाग ने सिद्धरमैया को निशाना बनाकर बादामी में एक रिजॉर्ट पर छापा क्यों मारा। बादामी से सिद्धरमैया चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वह मैसूरू के चामुंडेश्वरी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 

Open in App

बेंगलूरु, 9 मईः कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वह बीएस येदियुरप्पा जैसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेताओं के घरों की जांच आयकर विभाग से कराकर दिखाएं, न कि उसके नेताओं पर आरोप लगाएं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हम प्रधानमंत्री को चुनौती देते हैं। निराधार आरोप लगाने के बजाय इन सभी नेताओं (येदियुरप्पा और रेड्डी बंधुओं) के परिसरों की जांच कराएं।'

सुरजेवाला ने सवाल किया कि आयकर विभाग ने सिद्धरमैया को निशाना बनाकर बादामी में एक रिजॉर्ट पर छापा क्यों मारा। बादामी से सिद्धरमैया चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वह मैसूरू के चामुंडेश्वरी से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि येदियुरप्पा के खिलाफ प्रधानमंत्री कोई कार्रवाई नहीं करते हैं जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के 15 मामले उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं। 

प्रधानमंत्री रेड्डी भाइयों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं करते हैं जिन पर अवैध तरीके से लौह अयस्क का खनन कर 35000 करोड़ रुपये की लूट का आरोप है , लेकिन सरकार ने उनके खिलाफ मामले वापस ले लिए। 

उन्होंने कहा, 'आपने रेड्डी भाइयों के खिलाफ छह मामले वापस लिए हैं जो आपकी (मोदी) फिल्म के अभिनेता हैं। कर्नाटक में आपने बीजेपी को रेड्डी भाइयों के गिरोह को पट्टे पर दे दिया है।' 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज