लाइव न्यूज़ :

लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस-JD(S) के बीच दूसरे दौर की बातचीत, सिद्धारमैया ने कही ये बात

By भाषा | Updated: March 5, 2019 03:58 IST

मई, 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा सामने आने पर गठबंधन करने वाले इन दोनों सहयोगी दलों ने पहले घोषणा की थी कि वे साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Open in App

कर्नाटक के कांग्रेस - जनता दल सेकुलर (जदएस) गठबंधन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के जटिल मुद्दे पर सोमवार को दूसरे दौर की बातचीत की और कांग्रेस ने कहा कि वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है।दोनों दलों ने पिछले हफ्ते औपचारिक बातचीत शुरू की थी और जदएस ने इस बात पर जोर दिया था कि उसे राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीटों में से 12 दी जाएं। हालांकि पार्टी सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने रविवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी किसी भी समझौते के लिए तैयार है। मई, 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा सामने आने पर गठबंधन करने वाले इन दोनों सहयोगी दलों ने पहले घोषणा की थी कि वे साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस जदएस गठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा कि हर निर्वाचन क्षेत्र के बारे में उनके बीच अच्छी विस्तृत बातचीत हुई।उन्होंने समन्वय समिति की बैठक के बाद कहा, ‘‘हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, जदएस महासचिव दानिश अली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने बैठक में हिस्सा लिया।सीटों के बंटवारे के संबंध में सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘हमने उसे अंतिम रूप नहीं दिया है। हम आने वाले दिनों में उसे अंतिम रूप देंगे। मुझे आशा है कि हम 10 मार्च से पहले तीन-चार दिनों में उसे अंतिम रूप देंगे।’’

टॅग्स :कांग्रेसएचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैयाजनता दल (सेक्युलर)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा