लाइव न्यूज़ :

गरीबों के हक पर डाका डालने वाले भेजे जाएंगे जेल: योगी आदित्यनाथ

By IANS | Updated: January 2, 2018 07:16 IST

योगी ने कहा कि विद्यालय खोलने पर भी लोग उत्पीड़न का शिकार होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब इन गांवों में भी सामान्य गांवों की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Open in App

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नववर्ष के पहले दिन महराजगंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक पर डाका डालने वाले जेल भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री जिले के चंदन चाफी बरहवा में आयोजित राजस्व गांव के लिए पट्टा प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए पिछले 100 वर्षों से लड़ रहे हजारों वनटांगिया परिवारों की लड़ाई को आज मुकाम मिल गया है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 1915-16 से वनटांगिया परिवार आधारभूत सुविधाओं से वंचित हैं। आजादी के बाद भी इनकी दशा को सुधारने के लिए किसी सरकार ने पहल नहीं की। गरीबों व दलितों के नाम राजनीति करने वाली सपा-बसपा की सरकारों ने वनटांगिया परिवारों की उपेक्षा की, जिससे ये परिवार पिछड़ते चले गए। उन्होंने कहा कि इन्हें बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थी। सड़क बनाने पर वन विभाग के लोगों द्वारा मुकदमा दर्ज करा दिया जाता था। योगी ने कहा कि विद्यालय खोलने पर भी लोग उत्पीड़न का शिकार होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब इन गांवों में भी सामान्य गांवों की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि आज राजस्व गांव का दर्जा मिलने के साथ ही गोरखपुर और महराजगंज जिले के 22 वनटांगिया गांव विकास के पथ पर अग्रसर हैं। यहां विद्यालय खुलेंगे, आंगनबाड़ी केंद्रों का विकास होगा। विद्युतीकरण के साथ सभी को पक्का मकान भी मिलेगा। उन्होंने कहा, "योजनाओं का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहा है। गरीबों के हक पर डाका डालने वाले जेल भेजे जाएंगे। हम सबको मिलकर गंदगी और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की प्रधानमंत्री मोदी की कल्पना को साकार करना है।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतियोगी आदित्यनाथ ने दिया खुद पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का आदेश, 1995 का है मामला

भारतसीएम योगी ने विधानसभा में पेश किया UPCOCA बिल, विपक्ष ने बताया काला कानून

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा