लाइव न्यूज़ :

नव नियुक्त मंत्री अब्दुल सत्तार से ‘निराश’ हैं सीएम उद्धव ठाकरे, जानिए क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 20:00 IST

औरंगाबाद के शिवसेना नेताओं के एक वर्ग ने ‘नुकसान’ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्होंने जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए एमवीए समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना समर्थन नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तार के पास अपने समर्थकों के लिए कुछ योजनाएं हैं, इसलिए वह जिला परिषद चुनाव में एक विकल्प पर विचार कर रहे थे। बहरहाल, उद्धव जी ने उन्हें एमवीए के बने रहने के महत्व के बारे में साफ-साफ बता दिया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे औरंगाबाद जिला परिषद चुनाव को लेकर नव नियुक्त मंत्री अब्दुल सत्तार से ‘निराश’ हैं, जहां विद्रोह और ड्रॉ के बाद महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) अध्यक्ष पद जीत सका।

सत्तार अक्टूबर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से शिवसेना में शामिल हो गए थे। उनपर औरंगाबाद के शिवसेना नेताओं के एक वर्ग ने ‘नुकसान’ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्होंने जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए एमवीए समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार को अपना समर्थन नहीं दिया।

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का उम्मीदवार निर्वाचित हुआ है। एमवीए जब से सत्ता में आया है, तब से गठबंधन में शामिल तीनों दलों ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए ऐेसे स्थानीय चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘‘ सत्तार के पास अपने समर्थकों के लिए कुछ योजनाएं हैं, इसलिए वह जिला परिषद चुनाव में एक विकल्प पर विचार कर रहे थे। बहरहाल, उद्धव जी ने उन्हें एमवीए के बने रहने के महत्व के बारे में साफ-साफ बता दिया था।’’

नेता ने कहा, ‘‘उद्धवजी सत्तार से निराश हैं और यह मंत्री को स्पष्ट कर दिया गया है।’’ सत्तार ने रविवार को उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। औरंगाबाद जिले के सिल्लोड से विधायक ने कहा, ‘‘ मैंने पूरे मामले पर उद्धव जी को अपना पक्ष बता दिया है।

मैं शिवसेना का हिस्सा हूं और मैं पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं। मैं उद्धव जी से कल (सोमवार) शाम मिल रहा हूं।’ शिवसेना के बागी देवयानी डोंगांवकर के साथ गठजोड़ करके रविवार को एमवीए के मीना शेल्के को ड्रॉ के जरिए औरंगाबाद जिला परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डोंगांवकर निर्वर्तमान अध्यक्ष हैं। भाजपा के लहनू गायकवाड़ को उपाध्यक्ष चुना गया।

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा