लाइव न्यूज़ :

30 दिसंबर को सीएम ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार, 36 मंत्री लेंगे शपथ, क्या अजित पवार बनेंगे उपमुख्यमंत्री!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 19:10 IST

फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल में उनके अलावा छह मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह यहां विधान भवन में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस बीच, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने यहां पत्रकारों को बताया कि मंत्रिपद की शपथ लेने वाले उनकी पार्टी के नेताओं की सूची तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे के साथ शपथ ले चुके हैं।तीनों दलों के बीच हुए सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार 30 दिसंबर को होगा। कांग्रेस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उस दिन लगभग 36 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत मंत्रिमंडल में उनके अलावा छह मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह यहां विधान भवन में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस बीच, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने यहां पत्रकारों को बताया कि मंत्रिपद की शपथ लेने वाले उनकी पार्टी के नेताओं की सूची तैयार है।

थोराट से जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस उपमुख्यमंत्री का पद मांग रही है तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा, "मीडिया यह खबर चला सकता है।" इससे पहले थोराट और कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे के साथ शपथ ले चुके हैं।

तीनों दलों के बीच हुए सत्ता साझेदारी के फॉर्मूले के तहत शिवसेना के पास मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री होंगे। वहीं राकांपा के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे।

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाकांग्रेसउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा