लाइव न्यूज़ :

सीएम खट्टर के पास वाहन नहीं, 1.27 करोड़ की संपत्ति, कोई ऋण बकाया नहीं, 2014 में कहा था वह ट्यूशन पढ़ाते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 19:50 IST

करनाल के निर्वाचन अधिकारी के सामने 65 वर्षीय खट्टर द्वारा नामांकन पत्रों के साथ दाखिल किये गये हलफनामे के अनुसार उन्होंने अपने पास 94 लाख रुपये की चल सपंत्ति और 33 लाख रुपये की अचल संपत्ति होने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देहलफनामे के अनुसार उनकी चल संपत्ति 2014 के 8,29,952 रुपये से बढ़कर इस साल 94,00,985 रुपये हो गयी।अचल संपत्ति में खट्टर के पास रोहतक जिले में अपने पैतृक गांव बिनयानी में पुश्तैनी कृषि जमीन है।

हरियाणा के करनाल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी 1.27 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

करनाल के निर्वाचन अधिकारी के सामने 65 वर्षीय खट्टर द्वारा नामांकन पत्रों के साथ दाखिल किये गये हलफनामे के अनुसार उन्होंने अपने पास 94 लाख रुपये की चल सपंत्ति और 33 लाख रुपये की अचल संपत्ति होने की घोषणा की है। हलफनामे के अनुसार उनकी चल संपत्ति 2014 के 8,29,952 रुपये से बढ़कर इस साल 94,00,985 रुपये हो गयी। उसमें उनकी बैंक जमा एवं नकदी शामिल है।

अचल संपत्ति में खट्टर के पास रोहतक जिले में अपने पैतृक गांव बिनयानी में पुश्तैनी कृषि जमीन है जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है। उनके पास कोई गैर कृषि जमीन या वाणिज्यिक संपत्ति नहीं है, बस उनके पास बिनयानी गांव में 800 वर्ग फुट का घर है। उसका बाजार भाव तीन लाख रुपये हैं। पिछली बार चुनावी हलफनामे में भी यही कीमत बतायी गयी थी।

हलफनामे के मुताबिक खट्टर के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और न ही किसी मामले में वह दोषी ठहराये गये हैं। उनके पास कोई वाहन नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं । उनके पास 15,000 रुपये नकद है। उन पर कोई ऋण/बकाया/ देनदारी नहीं है।

चंडीगढ़ के सेक्टर तीन में उन्हें प्रदत्त आवास के लिए उन पर किराये, बिजली, पानी एवं टेलीफोन बिल का कोई बकाया नहीं है। उन्होंने अपने आप को पेशे से विधायक बताया है। 2014 में पिछली बार उन्होंने खुद को कृषक बताया था और कहा था कि वह ट्यूशन पढ़ाते हैं। खट्टर ने अपनी तनख्वाह को अपनी आय का स्रोत बताया है और उन्होंने 2018-19 के लिए 28.95लाख रुपये, 2017-18 के लिए 31.39 लाख रुपये, 2016-17 के लिए 34.86 लाख रुपये 2015-16 के लिए 6.21 लाख रुपये का आयकर रिटर्न फाइल किया था। 

टॅग्स :इंडियाहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)करनाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा