लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh political drama: सीएम कमलनाथ बोले, माफिया की मदद ले रही भाजपा, हमारे पास पूर्ण बहुमत है

By भाषा | Updated: March 4, 2020 17:41 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि पिछले कई दिन से वह माफिया के साथ मिलकर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य की कांग्रेस सरकार के पास पूर्ण बहुमत है।

Open in App
ठळक मुद्देहमने स्पीकर, डिप्टी स्पीकर के चुनाव से और बजट पारित कर मध्य प्रदेश में अपना बहुमत साबित किया है।हमें हमारे सभी विधायकों पर पूरा विश्वास है, उनकी निष्ठा- ईमानदारी पर हमें कोई संदेह नहीं है।

भोपालः मध्य प्रदेश के CM कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा माफिया की मदद से कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की असफल कोशिशें कर रही है। विधानसभा में हमारे पास पूर्ण बहुमत है। हमने स्पीकर, डिप्टी स्पीकर के चुनाव से और बजट पारित कर मध्य प्रदेश में अपना बहुमत साबित किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि पिछले कई दिन से वह माफिया के साथ मिलकर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य की कांग्रेस सरकार के पास पूर्ण बहुमत है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा के जरिए मीडिया को जारी बयान में कमलनाथ ने आज कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी पिछले कई दिन से माफिया के साथ मिलकर राज्य की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रही है। हमें हमारे सभी विधायकों पर पूरा विश्वास है, उनकी निष्ठा- ईमानदारी पर हमें कोई संदेह नहीं है।’’

प्रदेश सरकार के पास पूर्ण बहुमत का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इसे हमने विधानसभा में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव में और बजट पारित करवा कर साबित किया है। भाजपा को हर बार मुंह की खानी पड़ी है। हर बार की तरह इस बार भी भाजपा के मंसूबे मुंगेरीलाल के सपने ही साबित होंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भाजपा के संरक्षण में पिछले 15 साल में पनपे भू-माफिया, संगठित अपराध माफिया और नकली दवा व्यापार के खिलाफ जो अभियान चला रही है वह भाजपा को रास नहीं आ रहा है। भाजपा माफिया के धनबल के दम पर षड्यंत्र रच कर अलोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में आने का मंसूबा पाल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, उनका विश्वास षड्यंत्र और धनबल में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा सहित कई राज्यों में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की हत्या करने का काम किया है। वह मध्य प्रदेश में भी वही दोहराना चाहती है।

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को डर है कि किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को रोजगार देने की कोशिशों और प्रदेश में बढ़ते निवेश से उसका जनाधार निरंतर खिसक रहा है। वह डर रही है कि अगले पांच साल में अपनी उपलब्धियों के बूते पर कांग्रेस जनता का विश्वास फिर से हासिल कर लेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर बदलना, माफिया मुक्त बनाना और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारा लक्ष्य है। प्रदेशवासी इस सच्चाई को जानते हैं और भाजपा के इन कृत्यों को देख रहे हैं। वक्त आने पर इसका जवाब भी देंगे। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा