लाइव न्यूज़ :

CAA प्रदर्शनकारियों के बगल में लगा सेंगर-चिन्मयानंद का पोस्टर, भाजपा-सपा में शुरू हुआ पोस्टर वार

By गुणातीत ओझा | Updated: March 13, 2020 12:39 IST

होर्डिंग्स में चिन्मयानंद और सेंगर की फोटो के साथ-साथ उनके आपराधिक मामलों का विवरण दिया गया है। होर्डिंग्स में संदेश लिखा गया है कि 'बेटियां रहे सावधान, सुरक्षित रहे हिन्दुस्तान'।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में सीएए प्रदर्शनकारियों के बगल में सपा ने चिन्मयानंद और कुलदीप सेंगर के पोस्टर लगवाएसपा नेता के पोस्टर लगवाने के तुरंत बाद ही प्रशासन ने पोस्टरों को हटवा दिया था

लखनऊःउत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच पोस्टर वार छिड़ गई है। योगी सरकार ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के होर्डिंग्स लगाए थे। जवाब में सपा ने रेप के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद और उन्नाव रेप केस के दोषी पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर का पोस्टर लगाया है। होर्डिंग्स में चिन्मयानंद और सेंगर की फोटो के साथ-साथ उनके आपराधिक मामलों का विवरण दिया गया है। होर्डिंग्स में संदेश लिखा गया है कि 'बेटियां रहे सावधान, सुरक्षित रहे हिन्दुस्तान'।

याद दिला दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएए को लेकर हुई हिंसा के बाद योगी सरकार ने 53 प्रदर्शनकारियों के होर्डिंग्स लगाए गए थे। अब पलटवार करते हुए सपा ने इसके बगल में सेंगर-चिन्मयानंद का पोस्टर चिपका दिया। दोनों पूर्व भाजपा नेताओं के पोस्टर की तस्वीर सपा नेता आईपी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट की है। ट्वीट में आईपी सिंह ने कहा है कि जब प्रदर्शनकारियों की कोई गोपनीयता नहीं है और हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद भी योगी सरकार होर्डिंग्स को नहीं हटा रही है। इसलिए मैंने नामांकित अपराधियों के कुछ होर्डिंग्स लगाने का भी फैसला किया है, हमारी बेटियों को उनके बारे में पता होना चाहिए।

वहीं, दूसरे ट्वीट में सपा नेता ने लिखा है कि मेरे पोस्टर का विरोध वही करेगा जो महिला विरोधी और बलात्कारियों का समर्थन कर रहा है। सरकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का अपमान कर संविधान विरोधी कार्य करेगी तो फिर उसके पहले भाजपा को अपने गिरेबान में भी झांक कर देख लेना चाहिए। भाजपा महिला विरोधी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लखनऊ जिला प्रशासन ने सपा नेता द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स को हटवा दिया है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा