लाइव न्यूज़ :

देश की अर्थव्यवस्था को लेकर चिदंबरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- BJP सरकार के आर्थिक प्रबंधन की कहानी बयां कर रही है GDP में गिरावट

By भाषा | Updated: May 29, 2020 20:08 IST

पी चिदंबरम ने कहा, ‘‘याद रखिए, यह स्थिति लॉकडाउन के पहले की है। चौथी तिमाही के 91 दिनों में से सिर्फ सात दिन ही लॉकडाउन में पड़े हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि जीडीपी की वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में घटकर 3.1 प्रतिशत पर आ गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर में कमी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि यह गिरावट भाजपा सरकार के आर्थिक प्रबंधन की कहानी बयान कर रही है। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारा आकलन था कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में जीडीपी चार फीसदी के नीचे रहेगी।

यह और भी खराब स्थिति में रही और 3.1 फीसदी पर लुढ़क गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘याद रखिए, यह स्थिति लॉकडाउन के पहले की है। चौथी तिमाही के 91 दिनों में से सिर्फ सात दिन ही लॉकडाउन में पड़े हैं।

यह भाजपा सरकार के आर्थिक प्रबंधन की कहानी बयां कर रहा है।’’ गौरतलब है कि जीडीपी की वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में घटकर 3.1 प्रतिशत पर आ गई।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत थी।

बीते पूरे वित्त वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर घटकर 4.2 प्रतिशत पर आ गई है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 6.1 प्रतिशत थी।  

टॅग्स :पी चिदंबरमइकॉनोमीइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा