लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने 40 पृष्ठ का संकल्प पत्र प्रस्तुत किया, जानिए क्या-क्या वादा किया

By भाषा | Updated: December 17, 2019 15:24 IST

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के कार्यालय एकात्म परिसर में नगर निकाय चुनाव के लिए 40 पृष्ठ का संकल्प पत्र प्रस्तुत किया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए संपत्ति कर में पूरी छूट की दिशा में पहल करेगी।अग्रवाल ने बताया कि राज्य के नगर निगमों, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों से भाजपा 'राम-जन्म भूमि' दर्शन यात्रा का आयोजन करेगी।

छत्तीसगढ़ में हो रहे नगर निकायों के चुनावों के लिए राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर शहरों को धूल एवं प्रदूषण से मुक्त रखने, रामजन्मभूमि दर्शन यात्रा का आयोजन करने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए पहल करने का वादा किया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के कार्यालय एकात्म परिसर में नगर निकाय चुनाव के लिए 40 पृष्ठ का संकल्प पत्र प्रस्तुत किया।

इस संकल्प पत्र में भाजपा ने शहर की जनता से 36 बिंदुओं में कई वादे किए हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए संपत्ति कर में पूरी छूट की दिशा में पहल करेगी। उन्होंने कहा कि धूल मुक्त शहर, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, शौचालयों का अधिकाधिक उपयोग, सामुदायिक शौचालयों, कबाड से जुगाड़, डंपिंग यार्ड की व्यवस्था, बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था, हाईजेनिक मार्केट, मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक निष्पादन, मवेशियों की उचित व्यवस्था जैसे कदमों से प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को वास्तविक अर्थों में साकार किया जाएगा।

अग्रवाल ने बताया कि राज्य के नगर निगमों, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों से भाजपा 'राम-जन्म भूमि' दर्शन यात्रा का आयोजन करेगी। इसके साथ ही अन्य धर्मों के लिए भी यात्रा आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में इस महीने की 21 तारीख को 151 नगरीय निकायों के लिए मतदान होगा। इनमें 10 नगर पालिका निगम, 38 नगर पालिका परिषद और 103 नगर पंचायत शामिल है। नगरीय निकाय चुनावों के लिए 10161 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

टॅग्स :इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसरमन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा