लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के लोग ऐसे छलांग लगाकर गए जैसे वह पूर्व गृह मंत्री का नहीं, बल्कि लादेन के रिश्तेदार का घर होः कांग्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 18:02 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा, ‘‘राजनीति में कोई पद स्थायी नहीं होता है। आज कोई प्रधानमंत्री है, कल नहीं होगा। आज कोई गृह मंत्री है, कल नहीं होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम के खिलाफ साजिश रची गई, भविष्य में इसका खुलासा होगा: कांग्रेस।उन्होंने सवाल किया, ‘‘वह हमारे देश के पूर्व गृह मंत्री और पूर्व वित्त मंत्री हैं, क्या वह भागने वाले थे?’’

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि चिदंबरम के खिलाफ ‘‘साजिश’’ रची गई जिसका खुलासा भविष्य में होगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह दावा भी किया कि चिदंबरम को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई के लोगों ने उनके घर में जाने के लिए ऐसे छलांग लगाई कि जैसे वह ‘ओसामा बिन लादेन के रिश्तेदार का घर’ हो।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चिदंबरम हमारी पार्टी के लिए मूल्यवान व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। आज नहीं तो कल इसका खुलासा होगा कि कैसे साजिश रची गई थी।’’ चौधरी ने दावा किया, ‘‘चिदंबरम इस सरकार की आलोचना करते थे। यही बात इस सरकार को पसंद नहीं थी। उनका मुंह बंद करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके घर में (सीबीआई के लोग) ऐसे छलांग लगाकर गए जैसे वह पूर्व गृह मंत्री का नहीं, बल्कि बिन लादेन के रिश्तेदार का घर हो। उनके साथ जो व्यवहार किया गया वो अशोभनीय है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘वह हमारे देश के पूर्व गृह मंत्री और पूर्व वित्त मंत्री हैं, क्या वह भागने वाले थे?’’

चौधरी ने यह भी कहा, ‘‘राजनीति में कोई पद स्थायी नहीं होता है। आज कोई प्रधानमंत्री है, कल नहीं होगा। आज कोई गृह मंत्री है, कल नहीं होगा।’’ गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दी।

सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :इंडियाआईएनएक्स मीडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पी चिदंबरमसोनिया गाँधीअमित शाहसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा