लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: राहुल ने कहा- भारत के प्रिय युवाओं, मोदी और शाह ने आपके भविष्य को बर्बाद कर दिया

By भाषा | Updated: December 22, 2019 15:30 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''भारत के प्रिय युवाओं, मोदी और शाह ने आपके भविष्य को बर्बाद कर दिया है। वो नौकरियों की कमी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आपके गुस्से का सामना नहीं कर सकते। यही वजह है कि हमारे प्यारे भारत को बांट रहे हैं और नफरत के पीछे छिप रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह देश के लोगों को बांट रहे हैं।अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नफरत के पीछे छिप रहे हैं।

देश को बांटकर नफरत के पीछे छिप रहे हैं मोदी और शाह: राहुल

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह देश के लोगों को बांट रहे हैं तथा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नफरत के पीछे छिप रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''भारत के प्रिय युवाओं, मोदी और शाह ने आपके भविष्य को बर्बाद कर दिया है। वो नौकरियों की कमी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आपके गुस्से का सामना नहीं कर सकते। यही वजह है कि हमारे प्यारे भारत को बांट रहे हैं और नफरत के पीछे छिप रहे हैं।"

गांधी ने कहा, '' हम हर भारतीय के प्रति स्नेह दिखाकर इनको पराजित कर सकते हैं।" कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को ''असंवैधानिक'' करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है। उसने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर सत्याग्रह करने का फैसला किया है जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। भाषा हक नेत्रपाल नरेश नरेश

महिला कार्यकर्ता की पिटाई पर बोलीं प्रियंका: दमन नहीं चलेगा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की पुलिस द्वारा कथित पिटाई को लेकर रविवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस तरह का दमन नहीं चलेगा।

प्रियंका ने सदफ जफर नामक महिला कार्यकर्ता की कथित पिटाई से जुड़ी खबर का हवाला देते ट्वीट किया, ''हमारी महिला कार्यकर्ता सदफ जफर पुलिस को बता रही थीं कि उपद्रवियों को पकड़ो और उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुरी तरह से मारा पीटा एवं गिरफ्तार कर लिया। वह दो छोटे-छोटे बच्चों की मां हैं। ये सरासर ज्यादती है।'' उन्होंने कहा, '' इस तरह का दमन एकदम नहीं चलेगा। हमारी महिला कार्यकर्ता को तुरंत रिहा करिए।" 

टॅग्स :इंडियामोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधीकांग्रेसप्रियंका गांधीदिल्लीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तानी महिला ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, पति के दिल्ली में दूसरी शादी करने का किया दावा

भारतगोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 लोगों की गई जान; जानें कैसे हुआ हादसा

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

कारोबारPetrol Diesel Price Today: संडे मॉर्निंग अपडेट हो गए ईंधन के नए दाम, फटाफट करें चेक

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा