लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव 2018: देखें किस सीट पर किसको मिला कितना वोट, अररिया में RJD ने BJP को 61 हजार वोटों से हराया

By भारती द्विवेदी | Updated: March 14, 2018 20:02 IST

अररिया में राजद प्रत्याशी सरफराज आलम ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप यादव को 61, 988 वोटों से हराया है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मार्च: यूपी-बिहार के पांच सीटों के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे आ चुके हैं। विधानसभा-लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। गोरखपुर और फूलपुर में जहां सपा-बसपा गठबंधन की जीत हुई हैं। वहीं बिहार में राजद का दम दिखा है। सारे ही प्रत्यशियों ने भारी मतों से जीत हासिल की है। आइए आपको बताते हैं कि किसी सीट पर कौन सा प्रत्याशी कितने वोटों के अंतर से जीता है।

गोरखपुर लोकसभा

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रवीण निषाद खड़े थे। प्रवीण निषाद को मिले 4, 56, 513 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला को 4,34,632 वोट मिले हैं। सपा कैडिडेंट ने बीजेपी प्रत्याशी को 45,456 वोट से हराया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से खड़े प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई  है।

फूलपुर लोकसभा

फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नागेंद्र पटेल को  3,42,756 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को 2,83,183 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी को 59, 613 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष मिश्रा की 19,334 हजार वोट मिले हैं। मनीष मिश्रा की जमानत जब्त हो चुकी है।

अररिया लोकसभा

अररिया लोकसभा से राजद के प्रत्याशी सरफराज आलम ने चुनाव जीत लिया है। सरफराज आलम को 5, 9,334  वोट मिले हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी प्रदीप यादव को 4,47,556 मिले हैं। राजद प्रत्याशी सरफराज आलम ने भाजपा प्रत्याशी  प्रदीप यादव को 61, 988 वोटों से हराया है।

जहानाबाद विधानसभा

जहानाबाद से राजद प्रत्याशी कृष्णा मोहन एलियास उर्फ सुदय ने चुनाव जीत लिया है। राजद उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने सत्ताधारी पार्टी जदयू प्रत्याशी अभिराम शर्मा को 35,036 वोटों से हराया है

भभुआ विधानसभा

भभुआ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रिंकी पांडे ने कांग्रेस के शंभू नाथ सिंह पटेल को लगभग 15 हजार वोटों से हराया है। भाजपा प्रत्याशी रिंकी पांडे को 64,413 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के शंभू नाथ सिंह पटेल 40,936 वोट मिले हैं।

टॅग्स :उपचुनाव 2018योगी आदित्यनाथसमाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)गोरखपुरआरजेडीबिहारनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा