लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भी मायावती ने कहा- नहीं खत्म होगा सपा-बसपा का साथ, बीजेपी 2019 में भुगतेगी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2018 23:25 IST

मायवती ने कहा कि योगी सरकार किसी भी तरह मेरी हत्या करवाना चाहती है और हमारे आंदोलन को खत्म कर देना चाहती है।  

Open in App

लखनऊ, 24 मार्च;  बहुजन समाज पार्टी( बसपा) सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा चुनाव में हार के बाद भी समाजवादी पार्टी के संग दोस्ती तोड़ने का मन नहीं बना रही हैं। मायावती ने शनिवार 24 मार्च को  राज्यसभा चुनाव में मिली हार को लेकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर बरसीं। मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। 

मायवती ने कहा कि बीजेपी यह हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि सपा और बसपा का गठबंधन खत्म हो जाए। इसी वजह से बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में सपा-बसपा में फूट डालने के लिए अतिरिक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। मायावती ने यह साफ कर दिया है कि बसपा उम्मीदवार को हराकर बीजेपी सपा के साथ हुई गठबंधन पर कोइ असर नहीं डाल पाई है। 

मायावती ने आगे कहा कि बीजेपी को इसका भुगतान आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में करना होगा। बीजेपी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि योगी सरकार किसी भी तरह मेरी हत्या करवाना चाहती है और हमारे आंदोलन को जड़ से खत्म कर देना चाहती है।  

मायावती ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले ही सपा-बसपा ने तय कर लिया था कि हम अपने एक-एक उम्मीदवार उतारेंगे। ताकि धन्नासेठों की खरीद-फरोख्त वाली राजनीति को खत्म किया जा सके। लेकिन बीजेपी ने एक अतिरिक्त उम्मीदवार उतार दिया।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को 9 सीटों पर जीत मिली है और सपा को मात्र एक सीट पर।  उत्तर प्रदेश में कुल 10 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। 

कौन जीता

अरुण जेटली (बीजेपी) अनिल जैन (बीजेपी) जेवीएल नरसिम्हा राव (बीजेपी) अशोक वाजपेयी (बीजेपी) हरनाथ सिंह यादव (बीजेपी) कांता कर्दम (बीजेपी) विजयपाल तोमर (बीजेपी) सकलदीप राजभर (बीजेपी) अनिल अग्रवाल (बीजेपी) जया बच्चन (सपा) 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा