लाइव न्यूज़ :

भाजपा चौबीसों घंटे और सातों दिन (24/7) काम करने वाली पार्टी, 2019 चुनाव खत्म और अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर दीः जावड़ेकर

By भाषा | Updated: October 5, 2019 16:31 IST

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 2019 के आम चुनाव खत्म होते ही, पार्टी ने अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। केंद्रीय मंत्री ने यहां पीटीआई मुख्यालय में समाचार एजेंसी के पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस दो महीने तक अपने अध्यक्ष का विकल्प तलाश नहीं कर पाई।

Open in App
ठळक मुद्देहम जमीन पर काम कर रहे हैं और हमारा जोर बूथ पर है। हम 24/7 लोगों के बीच रहे जिसके लिए लोगों ने हमें पुरस्कृत किया।भाजपा-शिवसेना गठबंधन में मीडिया ने ‘बड़ा भाई’ शब्द गढ़ा है और स्पष्ट किया कि गठबंधन में किसी ने भी इसकी घोषणा नहीं की।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन में कभी कोई ‘बड़ा भाई’ नहीं रहा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि ये दोनों पार्टियां 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के आसन्न चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगी।

जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा चौबीसों घंटे और सातों दिन (24/7) काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि 2019 के आम चुनाव खत्म होते ही, पार्टी ने अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। केंद्रीय मंत्री ने यहां पीटीआई मुख्यालय में समाचार एजेंसी के पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस दो महीने तक अपने अध्यक्ष का विकल्प तलाश नहीं कर पाई।

इन दो महीनों में हमारे पास एक नया कार्यकारी अध्यक्ष था। हमने विशाल सदस्यता अभियान शुरू किया और आठ करोड़ सदस्य जोड़ इसे (भाजपा को) 19 करोड़ सदस्य वाली पार्टी बनाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम जमीन पर काम कर रहे हैं और हमारा जोर बूथ पर है। हम 24/7 लोगों के बीच रहे जिसके लिए लोगों ने हमें पुरस्कृत किया।’’ इस सवाल पर कि विपक्ष दावा कर रहा है कि स्थानीय मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने का मुद्दा उठा रही है, जावड़ेकर ने कहा कि लोगों के मन में यह बात है इसलिए वे इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन में मीडिया ने ‘बड़ा भाई’ शब्द गढ़ा है और स्पष्ट किया कि गठबंधन में किसी ने भी इसकी घोषणा नहीं की। जावड़ेकर ने यह भी विश्वास जताया कि दोनों पार्टियां महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आराम से बहुमत हासिल कर लेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं और गठबंधन 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा। हमें इसका पूरा विश्वास है।’’ विधानसभा की 288 सीटों में से शिवसेना 124 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, आरपीआई और आरएसपी जैसे राजग के छोटे घटक दल 14 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जबकि शेष 150 सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।

शिवसेना को विधान परिषद में भाजपा के कोटे से दो सीटें मिलने की भी उम्मीद है। शिवसेना और भाजपा ने 2014 का चुनाव अलग अलग लड़ा था। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रकाश जावड़ेकरनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरअमित शाहशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा