लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा पर पूछे गए सवालों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साधा मौन, प्रश्नों को किया नजरअंदाज

By भाषा | Updated: February 28, 2020 13:58 IST

जब एक पत्रकार ने दिल्ली में हिंसा पर नड्डा से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल जानने उनके आवास पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डाइस दौरान पत्रकार ने दिल्ली हिंसा पर सवाल किए तो नड्डा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर पूर्व दिल्ली में हिंसा के संबंध में यहां शुक्रवार को मीडिया के सवालों को नजरअंदाज किया। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के आवास होली लॉज पर यहां अनौपचारिक बातचीत के दौरान जब एक पत्रकार ने दिल्ली में हिंसा पर नड्डा से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा।

नड्डा प्रश्न का उत्तर दिए बिना अपने वाहन की ओर बढ़ गए। उत्तर पूर्व दिल्ली में साम्प्रदायिक हिंसा में अब तक कुल 39 लोग मारे जा चुके हैं और 200 से अधिक लोग घायल हैं। नड्डा अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे में शुक्रवार सुबह सिंह के आवास पर उनका हाल-चाल जानने गए। नड्डा के साथ राज्य के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी पूर्व मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य से पूछा कि वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सकों ने क्या कहा है।

सिंह को कुछ महीनों पहले शिमला के आईजीएमसी अस्पताल और चंडीगढ़ के पीजीआई में कुछ सप्ताह भर्ती रखा गया था। नड्डा ने मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, ‘‘मैं व्यस्त होने के कारण उस समय वीरभद्र का हाल-चाल नहीं ले सका था, जब वे पीजीआई में भर्ती थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उसके बाद शिमला की मेरी पहली यात्रा है, इसलिए मैं उनका हाल-चाल जानने उनके आवास आया।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘ मेरे वीरभद्र से उस समय से निकट संबंध हैं जब वह 1993 में मुख्यमंत्री और मैं राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वीरभद्र का हिमाचल की राजनीति में अपना स्थान है। उनका स्वास्थ्य अब कुशल है। वह सक्रिय हैं। ईश्वर उन्हें लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन दे।’’ 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्टदिल्लीदिल्ली क्राइमजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा