भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम शुक्रवार (31 जनवरी) को एक और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि शरजील इमाम जैसे लोगों को जनता के सामने गोली मार देनी चाहिए। हमेशा विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक संगीत सोम ने दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को लेकर कहा कि प्रदर्शनकारियों के लिए शाहीन बाग पिकनिक स्पॉट बन गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए संगीत सोम ने कहा कि शाहीन बाग प्रदर्शन के बारे में कहा कि इन लोगों के लिए यह इलाका पिकनिक की जगह बन गया है। साथ ही उन्होंने वहां बैठीं महिला पर आरोप लगाया कि उन्हें कुछ काम नहीं है। इन प्रदर्शनों की जांच की जाने की जरुरत है कि इन प्रदर्शन में पैसा कौन लगा रहा है। विपक्षी पार्टियां सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शाहीन बाग के लोगो को हजारों रुपये दे रही है। साथ ही विदेश से भी इन लोगों को पैसा दिया जा रहा है।
वहीं, हाल ही में असम को भारत से अलग कर देने वाले शरजील इमाम को लेकर कहा कि 'शरजील इमाम जैसे लोग अगर भारत को तोड़ने की बात करते हैं तो उन्हें खुले आम जनता के समाने गोली मार देनी चाहिए।' हालांकि शरजील इमाम के इस भड़काऊ भाषण के चलते उसे बुधवार(29 जनवरी) को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली की अदालत ने उसे पांच-छह दिन की हिरासत में दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। पुलिस ने उसके ऊपर देशद्रोह के तहत मामला दर्ज कर लिया है।