लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में अगले महीने सरकार बना सकती है BJP, ऐसे अटकलें हुईं तेज

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 10, 2018 15:34 IST

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाया थी। गठबंधन की इस सरकार 19 जून को गिर गई थी।

Open in App

श्रीनगर, 10 अगस्तः जम्मू-कश्मीर में सरकार बनने को लेकर दोबारा अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सूबे में सरकार बनाने की कोशिशों में जुट गई है और अगले महीने सितंबर में सरकार बन सकती है। ये अटकलें उस समय तेज हुई हैं जब बीजेपी के महासचिव राम माधव बुधवार को कश्मीर घाटी के दौरे पर गए।

खबरों के मुताबिक, आर माधव ने सूबे में गठबंधन से बनी पिछली सरकार के पूर्व मंत्रियों से मुलाकात कर सरकार बनाने पर चर्चा की है। ये मुलाकात एक बंद कमरे में होना बताया जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राम माधव पीपल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन और पीडीपी के कई बागी नेताओं से मिले, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता और पूर्व मंत्री बाली भगत, सत शर्मा, सुनील शर्मा और राजीव जसरोटिया शामिल थे। यह बैठक श्रीनगर में पूर्व उपमुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता के सरकारी आवास पर हुई है। इसके बाद वे गुपचुप तरीके से गुरुवार को दिल्ली लौट आए। कहा जा रहा है कि सरकार बनाने के लिए अमरनाथ यात्रा खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है।

उधर, राम माधव के घाटी में जाने के बाद से सूबे की सियासत गर्म हो गई है। इस मामले में एक बीजेपी नेता का कहना है कि बैठक में चर्चा की गई है कि अभी सूबे में इस विधानसभा के ढाई साल बचे हैं इसलिए सरकार बननी चाहिए। 

उनका कहना है कि बैठक में एक पूर्व मंत्री ने अपनी राय देते हुए यह भी कहा अगर विधानसभा भंग हो जाती है तो घाटी के अलगाववादी और अन्य विरोधी एक नया मुद्दा बनाकर श्रेय लेंगे कि उन्होंने बीजेपी की सरकार को गिरा दिया।

आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाया थी। गठबंधन की इस सरकार 19 जून को गिर गई थी। बीजेपी ने घाटी के हालातों का हावाला देते हुए पीडीपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया, जिसके बाद महबूबा मुफ्ती को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल जम्मू-कश्मीर में 6 महीने का राज्यपाल शासन लगा है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा