लाइव न्यूज़ :

बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तैयारी शुरू, गौतम गंभीर सहित इन नेताओं ने दिखाई रुचि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2020 12:19 IST

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 8 सीटों को जीतने के बाद बीजेपी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। जिसके बाद बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तैयारी शुरू कर दी हैं

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से जल्द हटा सकती है बीजेपी। पार्टी के कई नेताओं ने इस पद के लिए रुचि दिखाई है।

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 8 सीटों को जीतने के बाद बीजेपी ने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने अपना अगला प्रदेश अक्ष्यक्ष चुनने की प्रकिया शुरू कर दी है। मंगलवार को पार्टी के एमएलए और अधिकारियों से उनकी राय मांगी है। हाल ही में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। लेकिन उन्हें कहा था कि जबतक कोई नए चेहरा नहीं मिल जाता तबतक वही इस पद पर रहेंगे। 

इंडियन एक्प्रेस के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव और महिला विंग की प्रमुख विजया रहाटकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन दोनों के अलावा पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस बैठक में दिल्ली का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसके लिए राय मांगी गई। इस बैठक में सुझाए गए नामों में पवन शर्मा, अनिल जैन, आशष सूद, महेश गिरी जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। 

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि हर्षवर्धन को छोड़कर पार्टी के कई लोगों ने इस पद के लिए रुचि दिखाई है। जिसमें, गौतम गंभीर, मिनाक्षी लेखी, विजय गोयल, रमेश बिदूरी जैसे नेता शामिल हैं। मुरलीधर राव अगले हफ्ते नताओं की राय केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। अगले हफ्ते तक इसकी प्रकिया होने की बात कही जा रही है।

टॅग्स :मनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा