लाइव न्यूज़ :

BJP नेता शुभेंदू अधिकारी ने किया ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराने का दावा, बोले- मुख्यमंत्री यहां बाहरी हैं, मैं क्षेत्र का भूमिपुत्र हूं

By अनुराग आनंद | Updated: March 7, 2021 07:29 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में होने वाले चुनाव के पहले दो चरणों के लिए 60 में से तीन को छोड़कर बाकी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे। नंदीग्राम में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ आंदोलन ने 2011 में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त किया था।

कोलकाता: भाजपा नेता शुभेंदू अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर ''बाहरी'' करार देते हुए दावा किया कि वह बनर्जी को करारी शिकस्त देने को लेकर ''200 फीसदी'' आश्वस्त हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने से बच रही हैं। भाजपा ने बनर्जी के मंत्रिमंडल सहयोगी रहे अधिकारी को पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से मैदान में उतारा है, जहां से मुख्यमंत्री भी ताल ठोक रही हैं।

कोलकाता के बेहाला इलाके में आयोजित एक रैली में शुभेंदू अधिकारी मंच पर थे-

कोलकाता के बेहाला इलाके में आयोजित एक रैली में अधिकारी ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, '' आपने अपनी भवानीपुर सीट क्यों छोड़ दी? आप क्यों वहां से भाग खड़ी हुईं? ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने मित्रा संस्थान के बूथ पर 2019 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी? यहां तक की आप अपने क्षेत्र में भी नहीं जीत सकतीं।''

शुभेंदू अधिकारी बोले कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी बाहरी हैं, मैं क्षेत्र का भूमिपुत्र हूं-

नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने का विश्वास जताते हुए भाजपा नेता अधिकारी ने कहा, '' मैंने नंदीग्राम में लक्ष्मण सेठ को हराया था। इस बार मैं माननीय (बनर्जी) को हराउंगा। वह नंदीग्राम के लिए बाहरी हैं जबकि मैं क्षेत्र का भूमिपुत्र हूं।'' रैली के दौरान शुभेंदू अधिकारी ने ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बनर्जी के परिवार से पूछताछ कर अपना फर्ज निभाया है क्योंकि वे कानून से ऊपर नहीं हैं।  

बंगाल चुनाव में भाजपा ने 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की-

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जिसके अनुसार शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही अपनी उम्मीदवारी घोषित कर दी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अशोक डिंडा और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष भी भाजपा की ओर से चुनाव लड़ने वालों में शामिल हैं।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा