लाइव न्यूज़ :

BJP नेता का ऐलान, केरल में भाजपा की सरकार बनते ही 60 रुपया प्रति लीटर मिलेगा पेट्रोल

By अनुराग आनंद | Updated: March 4, 2021 13:35 IST

केरल के भाजपा नेता कुम्मनम राजशेखरन ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनी तो पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में शामिल करेंगे और सत्ता में आने पर ईंधन की कीमतें 60 रुपये प्रति लीटर तक लाया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता का दावा, केरल में सत्ता में आने पर बीजेपी जीएसटी में पेट्रोल और डीजल को शामिल करेगी। केरल के मंत्री थॉमस इसाक के पेट्रोल व डीजल पर जीएसटी नहीं लगाए जाने के बयान पर भी भाजपा नेता ने पलटवार किया।

नई दिल्ली: केरल के भाजपा नेता कुम्मनम राजशेखरन ने विधानसभा चुनाव से पहले ऐलान किया है कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो पार्टी पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में शामिल करेगी और साथ ही सत्ता में आने पर ईंधन की कीमतें 60 रुपये प्रति लीटर तक लाएगी।

इंडिया टुडे के मुताबिक, बीजेपी नेता कुम्मनम राजशेखरन ने कहा है कि केरल में सत्ता में आने पर बीजेपी जीएसटी में पेट्रोल और डीजल को शामिल करेगी। वह केरल में चुनावी सभा में जाने से पहले कोच्चि में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने एलडीएफ सरकार से यह भी सवाल किया कि वे पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में शामिल करने की अनुमति क्यों नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है, केंद्र के साथ मिलकर इसे सुलझाया जाना चाहिए। 

केरल के मंत्री थॉमस इसाक के बयान पर भाजपा नेता राजशेखरन ने किया हमला-

केरल के मंत्री थॉमस इसाक के पेट्रोल व डीजल पर जीएसटी नहीं लगाए जाने की संभावना वाले बयान पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी नेता राजशेखरन ने कहा कि वैश्विक स्तर पर विभिन्न कारकों से तेल के दर में उतार-चढ़ाव होता है। लेकिन, पेट्रोल व डीजल को जीएसटी में शामिल करने को लेकर फैसला लेने में सरकार के सामने क्या बाधा है।

बीजेपी नेता ने कहा है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो हम पेट्रोल व डीजल को जीएसटी ढांचे में शामिल करेंगे और हमारी सरकार के कार्यकाल में ईंधन की दर लगभग 60 रुपये प्रति लीटर होगी।

राजस्थान, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 100 रुपये से अधिक हो गई है

बता दें कि पेट्रोल की कीमत राजस्थान, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 100 रुपये से अधिक हो गई है। यहां भी भाजपा व कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन, ईंधन की कीमत में कमी नहीं हो रही है। ईंधन की कीमतों में वृद्धि की विपक्षी पार्टियों जैसे कांग्रेस ने आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार को आमलोगों की समस्या को ध्यान में रखकर कीमत कम करने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती करनी चाहिए। 

टॅग्स :केरलपेट्रोलभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा