लाइव न्यूज़ :

भूपेंद्र यादव ने तेजस्वी को दी चुनौती, कहा-मकर संक्रांति के बाद राजद में टूट, आरजेडी नेता बोले-खरमास में ही कर देंगे 'खेल'

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2021 17:21 IST

बिहार में एनडीए में घमासान तेज है. पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने ट्वीट के बाद जदयू के कई नेता ने भाजपा पर हमला कर दिया है. इस बीच विधायकों को तोड़ने के मसले पर भाजपा और राजद में भिड़ंत हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमृत्युंजय तिवारी ने भूपेंद्र यादव पर पलटवार करते हुए इसको महज गीदड़ भभकी बताया.भाजपा ज्यादा छटपट करेगी तो खरमास में ही राजद खेल कर देगी और भाजपा को तहस-नहस कर देगी. भूपेंद्र यादव का राजद को बर्बाद करने का सपना सपना ही रह जाएगा और इससे पहले ही भाजपा बर्बाद हो जाएगी.

पटनाः बिहार में भले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बन गई हो, लेकिन यहां सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. विधानसभा चुनाव में हारे जदयू के नेता जहां अपनी सहयोगी भाजपा पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं राजद जदयू को तोड़ने का दावा कर रही है.

इसी बीच बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी है कि वह अपनी पार्टी को बचा सकें तो बचा लें वरना मकर संक्रांति के बाद उनकी पार्टी में टूट होना तय है. वहीं, राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भूपेंद्र यादव पर पलटवार करते हुए इसको महज गीदड़ भभकी बताया.

उन्होंने कहा कि भाजपा ज्यादा छटपट करेगी तो खरमास में ही राजद खेल कर देगी और भाजपा को तहस-नहस कर देगी. तिवारी ने कहा कि भूपेंद्र यादव का राजद को बर्बाद करने का सपना सपना ही रह जाएगा और इससे पहले ही भाजपा बर्बाद हो जाएगी.

अगर हिम्मत है तो भाजपा राजद के विधायकों को तोड़कर दिखाएं

उधर, राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि अगर हिम्मत है तो भाजपा राजद के विधायकों को तोड़कर दिखाएं. उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि भाजपा का नेतृत्व हमारी चिंता छोड़कर अपने गठबंधन की चिंता करे. एनडीए में बिखराव साफ तौर पर दिख रहा है और गठबंधन कब तक चलेगा यह भूपेंद्र यादव भी नहीं बता सकते.

बता दें कि इन दिनों बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच में जुबानी जंग चल रही है. यहां दोनों तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद बिहार में बड़ा उलटफेर होगा. इससे पहले राजद नेता श्याम रजक ने दावा किया था कि जदयू के 17 विधायक राजद में आने को तैयार हैं. भूपेंद्र चाहें तो वह राजद का भाजपा में करा सकते हैं विलय: जदयू जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने कहा कि अगर भूपेंद्र यादव वाकई चाहें तो पूरी राजद का भाजपा में विलय हो जाएगा.

त्यागी ने भी भूपेंद्र यादव के बयान पर सहमति जताई

उधर, जदयू के प्रधान महासचिव के.सी. त्यागी ने भी भूपेंद्र यादव के बयान पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा है कि ऐसा वाकई में देखने को मिल रहा है कि राजद के नेता अब पार्टी में चल रहे परिवारवाद से खुश नहीं हैं. जदयू ने दिलेश्वर कामत को बनाया संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष जदयू ने आज सुपौल से सांसद दिलेश्वर कामत को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है.

इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने की. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. इसके लिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार में कैबिनेट के अंदर तस्वीर क्या होगी. यह बात पहले ही तय हो चुकी है.

उसी वक्त विभाग बंट गए थे और किसके पास कितने विभाग हैं. आरसीपी के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि मंत्रिमंडल का विस्तार अब 50-50 फॉर्मूले पर नहीं होगा. बता दें कि बिहार में जदयू कोटे से मुख्यमंत्री को छोड़कर पांच मंत्री बने हैं, जबकि भाजपा कोटे से 7 मंत्री बनाए गए हैं. वहीं वीआईपी और हम से 1-1 मंत्री हैं. इस तरह से जदयू कोटे में 20 तो भाजपा कोटे में 21 विभाग हैं. जबकि 'हम'के पास 2 और वीआईपी के खाते में एक विभाग है.

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डानीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा