लाइव न्यूज़ :

BJP नेता अनंत हेगड़े ने किया खुलासा, केंद्र के ₹40000 करोड़ बचाने के लिए फड़नवीस बने 80 घंटा के लिए महाराष्ट्र के CM

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 11:07 IST

अनंत हेगड़े ने कहा कि यह जानते हुए कि हमारे पास बहुमत का आभाव है, फिर भी देवेंद्र फड़नवीस ने 80 घंटे के लिए प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली। इसके पीछे एक बहुत अहम वजह थी। उन्होंने इसके पीछे के कारण को स्पष्ट करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य के विकास के लिए 40000 करोड़ रुपये दिए थे, इस पैसा को वापस लेने के लिए यह तय किया गया कि एक ड्रामा किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देहेगड़े ने कहा कि फड़नवीस 80 घंटे के लिए सीएम बने और 15 घंटे में वह 40,000 करोड़ रुपये केन्द्र को वापस कर दिए। हेगड़े के मुताबिक,कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना सरकार सत्ता में आती है तो वह विकास के लिए धन का दुरुपयोग कर देती।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद भले ही सत्ता संग्राम थमने के बावजूद राजनीतिक बयानबाजी में कोई कमी नहीं आई है। एक तरफ शिवसेना अपने मुखपत्र के जरिए जहां भाजपा पर लगातार सियासी बयान देती है। वहीं, भाजपा के दिग्गज नेता भी शिवसेना के इन बयानों पर कड़ा प्रतिक्रिया देते रहे हैं। इसी बीच भाजपा नेता अनंत हेगड़े ने एक बेहद विवादस्पद व आश्चर्यजनक बयान दिया है। 

अनंत हेगड़े ने कहा कि यह जानते हुए कि हमारे पास बहुमत का आभाव है, फिर भी देवेंद्र फड़नवीस ने 80 घंटे के लिए प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली। इसके पीछे एक बहुत अहम वजह थी। उन्होंने इसके पीछे के कारण को स्पष्ट करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य के विकास के लिए 40000 करोड़ रुपये दिए थे, इस पैसा को वापस लेने के लिए यह तय किया गया कि एक ड्रामा किया जाएगा। 

इसी ड्रामा के तहत फड़नवीस 80 घंटे के लिए सीएम बने और 15 घंटे में वह 40,000 करोड़ रुपये केन्द्र को वापस कर दिए। अनंत हेगड़े ने कहा कि उन्हें पता था कि अगर कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना सरकार सत्ता में आती है तो वह विकास के लिए धन का दुरुपयोग करेगी। इसलिए इस ड्रामा को तैयार किया गया।  

आपको बता दें कि शिवसेना ने सोमवार को उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर देवेंद्र फड़नवीस उन गलतियों को नहीं दोहराएंगे जो उन्होंने राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए की थीं। फड़नवीस के आनन-फानन में 23 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर एक बार फिर हमला बोलते हुए शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में कहा कि भाजपा ने वह चेहरा खो दिया है जिसे लोग पसंद करते थे। उन्हें 80 घंटों बाद ही इस्तीफा देना पड़ा था। इसमें दावा किया गया कि लोगों ने भाजपा से दूरी बना ली है।

शिवसेना ने कहा, “भाजपा के पास जो मौजूदा समर्थन है (अपने खुद के विधायकों एवं निर्दलीय विधायकों का) वह संभवत: पार्टी के साथ नहीं रहेगा। पार्टी के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह उसके पूर्व के कर्मों का नतीजा है।” प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता फड़नवीस को रविवार को विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया गया।

शिवसेना ने कहा, “फड़नवीस को याद रखना चाहिए कि इतिहास में उन्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने हर किसी को अंधेरे में रख कर और बहुमत के बिना अवैध तरीके से शपथ ली थी।” पार्टी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि वह उस पद (मुख्यमंत्री) पर महज “80 घंटों” के लिए रहे। अगर वह अपनी इस छवि से बाहर निकलना चाहते हैं तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नियमानुसार काम करना होगा और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दल के पूर्व नेता एकनाथ खड़से से ट्यूशन लेनी चाहिए। संपादकीय में कहा गया, “फडणवीस को विपक्ष के नेता की गरिमा बरकरार रखना चाहिए और उन गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए जो उन्होंने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री रहते हुए की थीं।”

टॅग्स :अनंत कुमार हेगड़ेउद्धव ठाकरे सरकारदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा