लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2020: पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरा पर्चा, कई दिग्गज मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2020 15:33 IST

शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने निवास पर गुरुवार रात सिंधिया के सम्मान में रात्रिभोज दिया गया था। इससे पहले बुधवार को भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया था। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में मध्य प्रदेश से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया राज्यसभा सांसद हैं।इन तीनों सांसदों का कार्यकाल अगले माह समाप्त हो रहा है।

भोपालः पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को यहां विधानसभा सचिवालय में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सिंधिया प्रदेश भाजपा कार्यालय से रवाना होकर लगभग दो बजे विधानसभा सचिवालय पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी और विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान सिंधिया के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, निर्वतमान राज्यसभा सदस्य प्रभात झा और प्रदेश भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले सिंधिया ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के आवास पर दोपहर का भोजन किया था। उन्होंने आज सुबह अपनी बुआ और भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया से भी मुलाकात की थी।

शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने निवास पर गुरुवार रात सिंधिया के सम्मान में रात्रिभोज दिया गया था। इससे पहले बुधवार को भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया था। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है।

वर्तमान में मध्य प्रदेश से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा के प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया राज्यसभा सांसद हैं। इन तीनों सांसदों का कार्यकाल अगले माह समाप्त हो रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को पुन: उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ दी थी और उसके अगले दिन बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथशिवराज सिंह चौहानसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा